बिधूना । बीती रात्रि अज्ञात चोरों ने घर के बाहर खडी कार पार कर दी। सुबह घर के बाहर कार नदारद देखकर पीडित के होश उड गये । चोर द्वारा कार चुराने की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। कोतवाली प्रभारी शशांक राजपूत ने पीडित को जल्द घटना का पर्दाफाश करने का आश्वासन दिया है।
कस्बे अछल्दा रोड निवासी सुदामा लाल चक्रवर्ती ने बीती रात्रि घर के बाहर ईको कार खडी की थी। शुक्रवार को जब वह सोकर उठे तो घर के बाहर खडी कार नदारद देखकर उनके होश उड़ गये। सीसीटीवी खंगाले जाने पर अज्ञात चोर लाॅक तोड़कर कार को चुरा ले जाते नजर आये। पीडित ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी कोतवाली पुलिस ने भी सीसीटीवी फुटेज खंगाले है और पीडित को जल्द खुलासे का आश्वासन दिया है।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know