Top News

बारिश के चलते कच्चा मकान गिरा तीन गाय व एक बछड़ा की मौत

*बारिश के चलते कच्चा मकान गिरा तीन गाय व एक बछड़ा की मौत*

*फफूंद,औरैया।* पिछले दो दिन दिनों से तेज हवा के साथ रह-रह कर हो रही बारिश के चलते एक गांव में कच्चा मकान धराशायी हो गया है। मकान गिरने से उसमे बंधे मवेशियों की मौत हो गई।थाना क्षेत्र के गांव दखलीपुर निवासी पशु पालक राकेश बाथम पुत्र राम बाबू अपने घर के पास में स्थित कच्चे मकान में तीन गाय व एक बछड़ा बंधा था। गुरुवार की दोपहर को झमाझम बारिश से कच्चा मकान धराशायी हो गया।जिससे मकान में मौजूद तीन गाय व एक बछडा दब गया। पशु पालक ने कच्चे मकान के मलबे को हटाया लेकिन जब तक उनकी मौत हो चुकी थी। गांव के लोगो ने प्रशासन से मुआवजा दिलाने की मांग है।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने