Top News

*बेला क्षेत्र की जनता ने फूल-मालाओं से लादकर नए थाना प्रभारी का स्वागत कर निवर्तमान थाना प्रभारी को दी विदाई*


■ *कानून व्यवस्था सुदृढ़ रखने के लिए पुलिस अधीक्षक अर्पणा गौतम ने कई थाना प्रभारियों के स्थानांतरण किये*
घनश्याम सिंह
औरैया
जनपद के बेला थाना में नए थाना प्रभारी की नियुक्ति किए जाने पर क्षेत्रीय जनता व सहकर्मियों ने नवागंतुक थाना प्रभारी का स्वागत किया व निवर्तमान थाना प्रभारी को भवभीनी विदाई दी।।
जनपद की कानून व्यवस्था सुदृढ़ रखने के लिए पुलिस अधीक्षक अर्पणा गौतम ने स्थानांतरण के क्रम में बेला के थाना प्रभारी पप्पू सिंह का ऐरवा कटरा थाना स्थानांतरण किया और पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पीआरओ का  कार्य देख रहे राज देव प्रजापति को बेला थाने का प्रभारी निरीक्षक नियुक्त किया, इस मौके पर राजदेव प्रजापति के बेला आकर कार्यभार ग्रहण करने व पप्पू सिंह के कार्यभार ग्रहण करने पर थाने के समस्त स्टाफ उपनिरीक्षक पान सिंह, राममिलन, राजपाल सिंह, देवी सहाय, नीरज त्रिपाठी आदि समस्त स्टाफ व क्षेत्रीय संभ्रांत जन जिला पंचायत सदस्य अंबुज सिंह, विनोद त्रिपाठी, विकास त्रिपाठी, दीपू मिश्रा,रवि पाल,शीलू कुशवाहा, अक्कू ठाकुर, डॉक्टर शैलेंद्र, ओम प्रकाश मिश्रा, गोलू सविता, संजय सविता आदि तमाम क्षेत्रीय जनों व वरिष्ठ पत्रकार घनश्याम सिंह,संजीव कुमार शुक्ला, संतोष कुमार पांडे, सलमान खान आदि ने स्वागत किया, इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार घनश्याम सिंह ने अपराध रोकथाम, शांति,क़ानून व्यवस्था के लिए  संभ्रांत जनों से  पुलिस सहयोग की अपील की तथा पुलिस से पत्रकारों व जनता के प्रति मधुर व्यवहार की अपेक्षा की,इस मौके पर निवर्तमान थानाध्यक्ष पप्पू सिंह ने क्षेत्रीय जनता के सहयोग की सराहना की और किसी प्रकार की जाने अनजाने हुई भूल पर क्षमा मांगी,वहीं पर नए थाना प्रभारी राजदेव सिंह प्रजापति ने क्षेत्रीय जनता को न्याय दिलाने,शांति व्यवस्था कायम रखने का आश्वासन दिया।।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने