Top News

*सामुदायिक स्वास्थ केंद्र बेला के हेल्थ सुपरवाइजर के सेवानिवृत होने पर भावभीनी विदाई दी गई*


■ *सहकर्मियों व क्षेत्रीय जनों ने फूल मालाओं से लादा  व उपहार दिए*
घनश्याम सिंह
औरैया
जनपद के बेला कस्बा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत हेल्थ सुपरवाइजर के सेवानिवृत्त होने पर स्वास्थ्य कर्मियों व क्षेत्रीय जनता ने उन्हें भावभीनी विदाई दी।।
 कस्बा बेला स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सभागार में आयोजित विदाई समारोह में हेल्थ सुपरवाइजर प्रभात अवस्थी एवं इस मौके पर मौजूद उनकी धर्मपत्नी हृदयेश कुमारी को स्वास्थ्य कर्मियों एवं क्षेत्रीय जनता ने जिला पंचायत अध्यक्ष कमल दोहरे,सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिधूना के चिकित्सा अधीक्षक बी पी शाक्य तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेला के चिकित्साधिकारी चंद्रशेखर एवं सिद्धार्थ कुमार की उपस्थिति में सहकर्मियों एवं क्षेत्रीय लोगों ने उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया तथा स्मृति चिन्ह प्रदान किए ,
हेल्थ सुपरवाइजर के विदाई समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष कमल दोहरे ने प्रभात अवस्थी के कार्यकाल की सराहना की और कहा कि प्रत्येक कर्मचारी को लगन और निष्ठा से कर्तव्य पालन करना चाहिए ताकि सेवा समाप्ति के बाद भी लोग ससम्मान याद कर सकें, इस मौके पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिधूना के चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर बीपी शाक्य ने कहा कि कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति एक प्रक्रिया है किंतु जो अपनी सेवा अवधि में अच्छा कार्य करता है वह जनता द्वारा याद किया जाता है और विभागीय अधिकारी भी उस पर गर्व महसूस करते हैं, डॉक्टर बीपी शाक्य ने सेवानिवृत्त हुए हेल्थ सुपरवाइजर के क्रियाकलापों की सराहना की, इस मौके पर कार्यक्रम का फार्मासिस्ट डॉ श्याम नरेश द्विवेदी ने संचालन किया, इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य एवं युवा समाजसेवी अंबुज सिंह, रमेश चंद्र मिश्रा,गुरुप्रसाद अग्नि होत्री,आदित्य दुबे, एसके शुक्ला, घनश्याम सिंह, हरीशंकर अगिनहोत्री,विनीत चतुर्वेदी, अक्कू ठाकुर,पप्पू वर्मा, आशुतोष दुवे आदि क्षेत्रीय जनों, चिकित्साकर्मी फार्मासिस्ट राजीव पाल, घनश्याम दास गुप्ता, धर्मेंद्र सिंह सेंगर, कुमारी श्वेता विवेक पांडे, संजय यादव, अनिल कुमार, अमित कुमार, आदि तमाम चिकित्सा कर्मियों ने स्वागत किया और उपहार दिए।।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने