औरैया । जांच की मांग के लिये शिक्षकों के साथ अनर्गल शब्दों को लेकर अपमान करने को लेकर शिक्षकों ने जिलाधिकारी औरैया के खिलाफ मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा है।
उत्तर प्रदेशी प्राथमिक शिक्षक संघ शाखा औरैया के पदाधिकारियों द्वारा 13 सितम्बर 2021 को बेसिक शिक्षा अधिकारियों के खिलाफ अनियमितताओं व भ्रष्टाचार के खिलाफ जांच कराने का ज्ञापन देने के लिये शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष विपिन कुमार तिवारी, जिला मंत्री सहदेव सिंह वर्मा, कोषाध्यक्ष अखिलेश दुबे, मनोज यादव, विश्वदीपक मिश्रा को सुनियोजित तरीके से बुलाकर बैठाया गया। आरोप है कि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी चंदना राम इकबाल यादव का पक्ष लेकर शिक्षकों के साथ अपशब्दों का प्रयोग कर अपमानित किया गया जो कि अपराध है तथा निन्दनीय भी है कहा कि इस घटना से शिक्षकों में भारी रोष है। कहा कि सरकार जहां शिक्षकों के सम्मान के लिये अधिकारियों को शासना देश जारी कर रहे हैं वहीं अधिकारीगण मनमानी करते हुये शिक्षकों को अपमानित करने का कार्य कर रहे है। शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने ज्ञापन भेजकर प्रकरण की जांचकर जिलाधिकारी औरैया के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know