Top News

श्री गोगा जाहरवीर महाराज का विशाल ज्योति जागरण हुआ आयोजित

श्री गोगा जाहरवीर महाराज का विशाल ज्योति जागरण हुआ आयोजित


वीरू जोगी एंड आर्केस्ट्रा पार्टी ने भजनों की बहाई रसधार श्रोता हुए मंत्रमुग्ध


बिधूना औरैया। बिधूना कस्बे में श्री गोगा जाहरवीर महाराज का विशाल ज्योति जागरण आयोजित हुआ जिसमें बीरु जोगी एंड आर्केस्ट्रा पार्टी द्वारा भजनों की रसधार बहाई गई। भजनों की स्वर लहरियों में श्रोता मंत्रमुग्ध हुए वही इस मौके पर विशाल भंडारे में भी सैकड़ों लोगों ने प्रसाद भी छका।
बिधूना कस्बे के रामगढ़ रोड पर शुक्रवार को श्री गोगा जाहरवीर महाराज का विशाल ज्योति जागरण कार्यक्रम संपन्न हुआ। नगर सेठ बीरेंद्र बाबू गुप्ता के संरक्षण में शिक्षक रोहित गुप्ता चुनमुन व राहुल गुप्ता के नेतृत्व में आयोजित हुए इस ज्योति जागरण के पूर्व विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने जमकर प्रसाद छका। यही नहीं इस ज्योत जागरण के मौके पर वीरु जोगी एंड आर्केस्ट्रा पार्टी द्वारा भजनों के माध्यम से महफ़िल में जमकर शमां बांधा गया।श्री गोगा जाहरवीर महाराज की सजाई गई भव्य झांकी लोगों के प्रमुख आकर्षण का केंद्र रही। इस कार्यक्रम में सुभाष चन्द्र ओमशंकर अनूप कुमार गुप्ता अशोक कुमार श्रवण कुमार अतुल कुमार आदि प्रमुख लोगों के साथ सैकड़ों की संख्या में श्रोता मौजूद थे।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने