Top News

*कोविड-19 से निपटने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेला में हुआ मॉकड्रिल*


■ *सीएमओ डॉ अर्चना श्रीवास्तव के निर्देश पर उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ विक्रम स्वरूप, चिकित्सा अधीक्षक डॉ बीपी शाक्य ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेला को एल वन कोविड हॉस्पिटल बेला की तैयारियों का जायजा लिया*
घनश्याम सिंह
औरैया  
चिकित्सा विभाग की स्पेशल टीम ने कोविड-19 से निपटने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेला में मार्कड्रिल किया ।।
इस मौके पर चिकित्सकों की टीम ने उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ विक्रम स्वरूप के नेतृत्व व चिकित्सा अधीक्षक डॉ बीपी शाक्य की उपस्थिति में  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेला को एल वन कोविड हॉस्पिटल बनाए जाने के बाद कोविड-19 की तीसरी लहर से निपटने के लिए की गई सभी तैयारियों का जायजा लिया, मुख्य चिकित्सा अधिकारी अर्चना श्रीवास्तव के निर्देश पर उपमुख्य चिकित्साधिकारी डॉ विक्रम स्वरूप, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ बीपी शाक्य ने चिकित्सकों की टीम के साथ आकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेला की सभी व्यवस्थाओं का जायजा लेकर कोविड-19 के उपचार के लिए समस्त उपकरण व संबंधित विभागों,वार्डों का निरीक्षण किया, इस मौके पर मार्क ड्रिल के तहत चिकित्सकों की टीम ने कोविड-19 से ग्रसित रोगियों का अभ्यासात्मक उपचार किया, इस मौके पर डॉक्टर सिद्धार्थ कुमार, चीफ फार्मासिस्ट डॉ श्याम नरेश दुवे, फार्मासिस्ट राजीव पाल,घनश्याम दास गुप्ता, डॉ ज्योत्स्ना, खुशबू ,रिजवी, अंजली शुक्ला, स्टाफ नर्स  शिवानी, दीक्षा, मोहिनी, ओटी टेक्निशियन अमित, राजीव, अनिल,
 सी.एच.ओ. कुमारी श्वेता गुप्ता,ब्रजेश पाल, संजय यादव,प्रशिक्षु फार्मासिस्ट पुनीत कुमार पांडेय 
आदि मौजूद थे,  इस मौके पर अधीक्षक डॉक्टर बीपी शाक्य ने कहा कि यहां पर कोविड -19 से निपटने के लिए सभी  मूलभूत सुविधाएं तैयार हैं,अनवरत विद्युत व्यवस्था के लिए अतिशीघ्र जेनरेटर की व्यवस्था शुरू कर दी जाएगी, उन्होंने कहा कि एल वन हॉस्पिटल बनाए जाने के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेला में आगामी कोविड-19 लहर से निपटने के लिए पूरे इंतजाम कर लिए गए हैं, उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय जनता को किसी प्रकार से घबराने की जरूरत नहीं है,आप के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेला में सारी व्यवस्था पूर्ण कर ली गई है उन्होंने कहा कि सभी कर्मचारियों की तैनाती का काम जारी है तथा अवशेष सभी संसाधन जुटाए जा रहे हैं उन्होंने कहा कि अति शीघ्र सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोविड -19 एल वन के रूप में पूर्ण दिया हो जाएगा।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने