Top News

थाना कोतवाली औरैया पुलिस के अथक प्रयास से 02 वर्ष पूर्व अपह्त युवक सकुशल बरामद

 औरैया*

थाना कोतवाली औरैया पुलिस के अथक प्रयास से 02 वर्ष पूर्व अपह्त युवक सकुशल बरामद

दिनांक- 10.12.2019 को वादी कमलापति निशाद निवासी जौरा थाना कोतवाली औरैया की तहरीर के आधार पर कोतवाली औरैया में मु0अ0सं0 900/19 धारा 364 IPC का अभियोग पंजीकृत किया गया था जिसमें वादी द्वारा अपने पुत्र *लोकेन्द्र निशाद उम्र करीब 19 वर्ष* के अपहरण का अभियोग गांव के ही 05 नामजद लोगों के विरुद्ध पंजीकृत कराया गया था। 

विवेचना के क्रम में कोतवाली औरैया पुलिस द्वारा लगातार नामित अभियुक्तगणों से पूंछताछ व अपह्रत की हर सम्भव तलाश प्रत्येक माध्यम से की जा रही थी। कोतवाली औरैया में अपह्त की बरामदगी हेतु गठित टीम द्वारा सराहनीय प्रयास करते हुए जानकारी की गई सूचना के आधार पर अपह्रत को सकुशल बरामद करने में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की। 


Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم