*शिक्षाविदों,लोकसेवकों,समाजसेवियों को सम्मानित किया समाजसेवी व वरिष्ठ साहित्यकार घनश्याम सिंह ने*
औरैया
स्वाधीनता दिवस पर शुरू किये गए अभियान के क्रम में जनपद के वरिष्ठ साहित्यकार व समाजसेवी घनश्याम सिंह ने जनपद के शिक्षाविदों, लोक सेवकों,समाज सेवियों को सम्मानित किया ।।
जनपद के वरिष्ठ साहित्यकार समाजसेवी घनश्याम सिंह ने सर्वप्रथम दिबियापुर कस्बे के विवेकानंद ग्रामोद्योग महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर इफ्तिखार हसन को सम्मानित किया,इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य से वरिष्ठ साहित्यकार व पूर्व छात्र घनश्याम सिंह ने अपने अध्ययन काल की याद साझा करते हुए महाविद्यालय की बेहतर शिक्षा व्यवस्था व सुरम्य वातावरण की स्थापना के लिए प्राचार्य डॉ इफ्तिखार हसन व विद्यालय के शिक्षकों, प्रबंधन की सराहना की, इस मौके पर प्राचार्य डॉक्टर हसन ने बताया कि वे विद्यालय की शिक्षण व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए संकल्पित हैं, कहा कि वे विद्यालय की बेहतर शिक्षण व्यवस्था स्थापित करके विद्यालय का नाम और ऊंचा करेंगे,
साहित्यकार व समाजसेवी घनश्याम सिंह ने नगर के समीप भाग्यनगर ब्लॉक के निकट स्थित कृषि विज्ञान केंद्र परवाहा जाकर वहां के वरिष्ठ अधिकारी विषय सामग्री विशेषज्ञ (पशु विज्ञान) डॉक्टर ब्रिज विकास सिंह तथा गृह वैज्ञानिक डॉ रश्मि यादव को सम्मानित किया,इस मौके पर डॉ ब्रज विकास सिंह व डॉ रश्मि यादव ने खुश होकर समाजसेवी का भी स्वागत किया व कृषि विज्ञान केंद्र की योजनाओं की जानकारी दी,
इस क्रम में साहित्यकार व समाजसेवी घनश्याम सिंह ने कस्बा सहार स्थित एन टेक कम्प्यूटर सेंटर के निदेशक व सक्रिय युवा समाजसेवी श्याम सिंह राजपूत को राष्ट्रीय झंडा प्रदान कर सम्मानित किया,ज्ञात हो कि श्याम सिंह राजपूत ने कंप्यूटर के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका
निर्वाह करते हुए कंप्यूटर प्रोग्राम पर कई पुस्तकें लिखीं हैं।।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know