Top News

युवक के द्वारा युवती के साथ दरिंदगी करने का प्रयास

*युवक के द्वारा युवती के साथ दरिंदगी करने का प्रयास*
 
*औरैया।*  पिछले दिनों से जनपद के अंदर अपराध बढ़ता ही नजर आ रहा है। जिसको रोकने में जनपद की पुलिस नाकाम नजर आ रही है। बताते चलें कि सोमवार की रात एक युवती सत्ती तालाब के पास से गुजर रही थी। जिसको एक युवक के द्वारा पकड़ कर उसे मेले में खींच लिया। युवती के द्वारा शोर मचाए जाने पर युवक ने उसका गला दबाने का प्रयास किया। जिसका शोर सुनकर स्थानीय लोग दौड़ पड़े, और मौके पर मौजूद युवक की जमकर धुनाई कर दी। इसके अलावा घटना की सूचना पुलिस को दी। 
         स्थानीय औरैया इटावा मार्ग स्थित सत्ती तालाब के समीप सोमवार की रात करीब साढ़े 8 बजे एक युवक ने युवती को पकड़ लिया और उसे मेले खींचने लगा। जिस पर पास- पड़ोस के लोगों ने आरोपी युवक को पकड़ लिया। इसके साथ ही उसकी जमकर मारपीट करते हुए मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। जिस पर सूचना पर पहुंचे ब्रह्मनगर चौकी इंचार्ज राम प्रकाश यादव  को लोगों ने बताया कि आरोपी युवक  युवती को पकड़ कर खींच ले जाने का प्रयास कर रहा था। पुलिस आरोपी को पकड़कर थाने ले गई। जहां उससे पूँछतांछ की जा रही है। चौकी प्रभारी ने बताया कि युवक नशे की हालत में था। युवती की ओर से अभी तक कोई लिखित शिकायत पत्र नहीं मिला है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم