*बाजार की बेशकीमती भूमि पर अवैध कब्जा हटवाने की माँग*
*कंचौसी(औरैया)*
ग्राम सभा ढिकियापुर के अंतर्गत कंचौसी बाजार में सब्जी मंडी स्थित बेशकीमती भूमि संख्या-408,409 पर भूमाफियाओं ने कई वर्षों से ग्राम सभा की भूमि पर अवैध कब्जा कर रखा है।06 माह पहले जब सार्वजनिक शौचालय के लिए निवर्तमान प्रधान रविन्द्र दोहरे ने शासन को शौचालय बनाने के लिए भूमि को उपर्युक्त बताया था,तब भी भूमाफियाओं द्वारा सरकारी कार्य मे बाधा उत्पन्न की गई थी।परंतु शासन की महत्वाकांक्षी योजना को तत्कालीन डी०पी०आर०ओ०,व अपर जिलाधिकारी के निरीक्षण करने के बाद शौचालय के निर्माण के लिए भूमि को उपयुक्त बताकर शौचालय का निर्माण करवाया गया!और अपर जिलाधिकारी ने थाना-दिबियापुर पुलिस के साथ आकर उक्त भूमि को चिन्हित कर कब्जाधारी भूमाफियाओं को मौखिक,व लिखित रूप से कब्जा हटाने का निर्देश दिया था।परंतु समय के साथ शासन की उदासीनता के चलते स्थिति जस की तस बनी हुई है।और दबंग भूमाफियाओं के हौसले बुलंद है।जबकि कुछ समाजसेवी,व वरिष्ठ व्यक्तियों का कहना है कि वह जल्द ही इस सम्बंध में जिलाधिकारी औरैया से मुलाकात कर अतिशीघ्र कब्जा हटवाने की मांग करेंगे।।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know