Top News

*भारतीय जनता पार्टी देश व जनता की सच्ची हितैषी है-- आकाश सिंह उर्फ ऋषि ब्लाक प्रमुख सहार*


■ *प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत क्षेत्रीय जनता को याकूबपुर में खाद्यान्न वितरित किया ब्लाक प्रमुख ने*
घनश्याम सिंह
 औरैया
 भारतीय जनता पार्टी की केंद्र व प्रदेश की कल्याणकारी योजनाओं ने देश में अमीर और गरीब की खाई को पाटने का काम करके साबित कर दिया है कि वह देश व जनता की सच्ची हितैषी है यह कथन जनपद के सहार ब्लाक प्रमुख आकाश सिंह उर्फ ऋषि का है बे कस्बा याकूबपुर में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्य योजना के अंतर्गत क्षेत्रीय जनता को खाद्यान्न वितरित कर रहे थे।।
 इस मौके पर सहार ब्लॉक के युवा ब्लॉक प्रमुख आकाश सिंह उर्फ ऋषि ने याकूबपुर के उचित दर विक्रेता विवेक कुमार की सरकारी राशन दुकान पर लाभार्थियों को राशन वितरित किया इस मौके पर ब्लाक प्रमुख से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के चित्र छपे खाद्यान्न भरी बैग पाकर लाभार्थी फूले नहीं समाये, इस मौके पर सहार ब्लाक प्रमुख आकाश सिंह उर्फ ऋषि ने कहा कि  आजादी के बाद पहली बार केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार ने भेदभाव रहित सर्व समाज के हित के लिए तमाम कल्याणकारी योजनाएं चलाई जाएं जिससे जनता में ऊंच नीच और अमीर गरीब की खाई पटी है, उन्होंने कहा कि भाजपा जनता व देश की सच्ची हितेषी है, उन्होंने दावा किया कि आगामी 2022 के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी प्रदेश में पुनः जीत का परचम फहरायेगी, इस मौके पर सहार ब्लाक प्रमुख आकाश सिंह उर्फ ऋषि ने क्षेत्रीय जनता की समस्याएं सुनी और उनका हर संभव निराकरण कराने का आश्वासन दिया, इस मौके पर उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जन समस्याएं दूर कराना व जनता को न्याय दिलाना उनकी प्राथमिकता है, कार्यक्रम का प्रबंधन उचित दर विक्रेता याकूबपुर विवेक कुमार,उचित दर विक्रेता याकूबपुर द्वितीय राकेश कुमार,पिपरौली शिव के उचित दर विक्रेता सुनील कुमार गुप्ता ने किया,
 इस मौके पर ग्राम प्रधान याकूबपुर सचिन स्वर्णकार, वयोवृद्ध समाजसेवी राम खिलावन, सिपाही लाल, विमल द्विवेदी,राजा राणा, मोहम्मद सईम, मोहम्मद वसीम, अंकुर चतुर्वेदी, अनिल चौहान, संजू, विनोद कुमार, महेश चंद्र, आशीष कुमार, विजय राजपूत आदि तमाम भाजपा नेता,संभ्रांतजनों ने ब्लाक प्रमुख का माल्यार्पण कर स्वागत किया ।।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم