*भाजपा ने जनता को मुंगेरीलाल के सपने दिखा व ग़ुमराह करके सरकार बनाई है--राजवीर सिंह सपा जिलाध्यक्ष*
■ *पूंजी पतियों की सांठगांठ से जनता पर थोपी गई बेतहाशा मंहगाई*
■ *समाजवादी पार्टी ही जनता की सच्ची हितैषी*
घनश्याम सिंह
औरैया
भाजपा ने जनता को मुंगेरीलाल के सपने दिखा ग़ुमराह करके केंद्र व प्रदेश में सरकार बनाई है,यह कथन औरैया सपा जिलाध्यक्ष राजवीर सिंह का है,वे अपने पैतृक ग्राम जड़कडू स्थित आवास पर आयोजित एक स्वागत कार्यक्रम के बाद आयोजित प्रेसवार्ता में विचार व्यक्त कर रहे थे।।
युवा सपा नेता व समाजसेवी भानु विश्कर्मा अयाना व रामवीर गुर्जर चपटा मुरादगंज द्वारा सपा जिलाध्यक्ष राजवीर सिंह का माल्यार्पण कर स्वागत किये जाने के बाद आयोजित प्रेसवार्ता में सपा जिलाध्यक्ष राजवीर सिंह ने कहा कि भाजपा ने अपने चुनाव घोषणा पत्र में किये वादे पूरे नहीं किये हैं,जनता को मुंगेरीलाल के सपने दिखा कर व उन्हें ग़ुमराह करके केंद्र व प्रदेश में सरकार बनाई गई है, उन्होंने कहा कि किसान सम्मान निधि का हाल बेहाल है,किसान सम्मान निधि की असलियत यह है कि किसान से अठारह हजार वसूलने के बाद मात्र छह हजार रुपये किसान को सम्मान निधि के नाम पर भेजे गए हैं वह भी औसतन आधे अधूरे किसानों को,इसके पूर्व किसान ऋण माफी योजना में भी जमकर गड़बड़ी हुई जिसके तहत सबको ऋण माफी की सुविधा नहीं मिली, मंहगाई के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि सन 2012 में 400 रुपये का गैस सिलेंडर मिलता था,अब वही नौ सौ ₹ का मिल रहा है यानी जनता से सीधे छह हजार रुपये नाजायज़ वसूले जा रहे हैं,पहले डीजल 50₹ प्रति लीटर था जब कि वर्तमान समय में डीजल 95 रुपये व पेट्रोल 100 ₹ मिल रहा है,उन्होंने कहा कि बिल्कुल छोटे किसान की सिंचाई में सालाना औसत 250 लीटर डीजल की खपत होती है,आप दाम जोड़कर देख लें,किसान को घाटा उठाना पड़ रहा है या मुनाफा,इसके अलावा खाद,बीज दवाओं के दाम औसत दो गुने तीन गुने हो गए,कडुआ तेल 200₹ हो गया,
बिजली की दरें बेतहाशा बढ़ीं,पहले बिजली की दर प्रति यूनिट ग्रामीण तकरीबन 1.5,शहरी 3.5,अब ग्रामीण 4₹,शहरी 7₹ है,
जब कि किसान का अनाज का भाव वहीं फ्रीज है,
और आप कह रहे कि किसान की आय दो गुनी हुई,अन्ना पशु किसानों की फसलें बर्बाद कर रहे हैं, किसान दाने दाने को मोहताज है, अन्ना पशु किसानों को बर्बाद कर ही रहे हैं,उनकी वजह से आये दिन सड़क दुर्घटनाएं भी हो रहीं हैं और आप आज तक अन्ना पशुओं का प्रबंधन नहीं कर पाए हैं,
सपा जिलाध्यक्ष राजवीरसिंह ने बताया कि
अखिलेश जी की सरकार में किसानों को किसान पेंशन,वृद्धावस्था पेंशन,युवाओं को बेरोजगार भत्ता, विधवाओं को पेंशन मिलती थी,उन्होंने किसान की सिंचाई माफ कर थी,सरकार मानती है कि मंहगाई बढ़ी है तो 2012 से किसान के उत्पाद कीमत भी कम से कम दो गुनी होनी चाहिए,सरकारी कर्मियों के वेतन भी दो गुने हों,बीजेपी सरकार ने देश के व्यापारिक व औधौगिक सिस्टम को बड़े पूंजी पतियों को गिरवी रख दिया है,किस किसान की आय दोगुनी हुई,किस कर्मचारी का वेतन दो गुना हुआ,कानून व्यवस्था ध्वस्त है पंचायत चुनाव में महिलाओं तक को साड़ी खींचकर बेइज्जत किया गया, जिम्मेदार अधिकारियों ने एक तरफा दवाब में कार्य किया,जनप्रतिनिधियों को वोट से वंचित किया गया,
कोरोना काल में अनगिनत जनता पैदल चल कर मर गयी,दवाइयां उपचार नहीं नसीब हुआ, कोरोना काल के फंड का आकलन,हिसाब,अन्न महोत्सव दिखावा,झोले से लाभार्थियों की चीनी,मिट्टी का तेल कंहाँ गया,इसे कौन खा गया,
सपा जिलाध्यक्ष राजवीर सिंह ने कहा कि भाजपा की नीतियों से आज किसान,नौजवान,व्यापारी सभी परेशान हैं,समाजवादी पार्टी ही जनता की सच्ची हितैषी है इसलिए
आने वाले समय में समाजवादी पार्टी जनता के बीच जाकर उपरोक्त समस्याओं के बारे में जन जागरण करेगी।।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know