Top News

संविदा कर्मियों के वेतन बढ़ोतरी का निर्णय मजबूत मुख्यमंत्री के मजबूत फैसले की निशानी: कौशल किशोर

उत्तर प्रदेश न्यूज 21/ऑल इंडिया प्रेस एसोशियेशन
लखनऊ। आज उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट द्वारा संविदा कर्मियों व पीआरडी के जवानों, रोजगार सेवकों, ग्राम प्रहरियों, चौकीदारों, आशा संगीनियों, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, शिक्षामित्रों, अनुदेशकों का वेतन बढ़ाने के लिए अलग से बजट दिया गया है। बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री कौशल किशोर जी ने कहा कि इस फैसले के लिए मैं माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी को बहुत-बहुत धन्यवाद देता हूं।समाजवादी पार्टी सरकार से ही मेरा प्रयास रहा है और मैंने संविदा कर्मियों के हित की लड़ाई लड़ी है पार्टी के उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी से कई बार वार्ता भी हुई और उन्होंने हमेशा रोजगार सेवकों और संविदा कर्मियों की समस्याओं का समाधान करने के लिए आश्वस्त किया और आज माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में जनहित में लिए गए इस फैसले के लिए उत्तर प्रदेश के सभी संविदा कर्मियों की तरफ से मैं उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी व भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करता हूं।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم