Top News

आज यूपी में आज सार्वजनिक अवकाश, बंद रहेंगे स्‍कूल, बैंक और सरकारी ऑफिस,जानिए कारण

आज यूपी में आज सार्वजनिक अवकाश, बंद रहेंगे स्‍कूल, बैंक और सरकारी ऑफिस,जानिए कारण

यूपी में आज सार्वजनिक अवकाश, बंद रहेंगे स्‍कूल, बैंक और सरकारी ऑफिस
उत्तरप्रदेश न्यूज़21 संवाददाता लखनऊ

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्‍ठ नेता कल्याण सिंह का 89 वर्षीय में कल निधन हो गया। वह बीते कुछ समय से बीमार चल रहे थे। उनका अंतिम संस्कार कल यानि सोमवार (23 अगस्त) को अलीगढ़ के नरौरा में गंगा तट पर किया जाएगा। इसके चलते कल यूपी में सार्वजनिक अवकाश रहेगा। यूपी सरकार ने शनिवार को कल्‍याण सिंह के निधन पर शोक जताते हुए प्रदेश में तीन दिनों के राजकीय शोक और कल सार्वजनिक अवकाश की भी घोषणा की थी।

राजस्‍थान में दो दिनों का राजकीय शोक

दिवांगत कल्याण सिंह राजस्‍थान के राज्‍यपाल भी रहे हैं। कांग्रेस शासित राजस्‍थान में भी सरकार ने बीजेपी के दिग्‍गज नेता व यूपी के पूर्व मुख्‍यमंत्री व राजस्‍थान के राज्‍यपाल रहे कल्‍याण सिंह के निधन पर दो दिन के राजकीय शोक और 23 अगस्‍त को सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है। इससे पहले राजस्‍थान के मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत की अध्‍यक्षता में हुई राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के पूर्व राज्यपाल के निधन पर गहरा दुख जताय गया और शोक प्रस्ताव पारित किया गया।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने