Top News

कांग्रेस पार्टी के नगर अध्यक्ष ने छोड़ी पार्टी आम आदमी पार्टी की ली सदस्यता

कांग्रेस पार्टी के नगर अध्यक्ष ने छोड़ी पार्टी
आम आदमी पार्टी की ली सदस्यता
जनपद औरैया के नगर बिधूना में आज आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष सुमेंद्र पोरवाल के नगर स्थित कैंप कार्यालय में कांग्रेस पार्टी के नगर अध्यक्ष शैलेंद्र त्रिवेदी ने आज कांग्रेस पार्टी से त्यागपत्र देते हुए आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की और कहा कांग्रेस पार्टी ने प्रदेश में अपना जनाधार खो दिया है इसलिए मैं कांग्रेस पार्टी से त्यागपत्र दे रहा हूं और दिल्ली के मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल जी के दिल्ली प्रकाश के मॉडल को आगे बढ़ाने का कार्य जनपद में करूंगा और आम आदमी के सुख दुख में पूर्ण रुप से सहयोग करूंगा और जाति धर्म की राजनीति से ऊपर उठकर पार्टी की विचारधारा को जन जन तक पहुंचाने का कार्य करूंगा इस अवसर पर आम आदमी पार्टी जिला अध्यक्ष सुमेंद्र पोरवाल ने श्री त्रिवेदी को टोपी और गमछा पहनाते हुए उन्हें पार्टी की प्राथमिक सदस्यता दी और उनके अनुभवों को देखते हुए उन्हें जल्द ही पार्टी में जिम्मेदारी भी दी जाएगी

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने