Top News

*अनोखे वैश्विक ऑनलाइन "काव्य महाकुंभ" का शानदार समापन हुआ*


■ *बुलंदी जज़्बात ए कलम संस्था द्वारा आयोजित अन्तराष्ट्रीय वर्चुअल महाकाव्य सम्मेलन में देश-विदेश के सात सौ से अधिक साहित्यकारों ने अनवरत रूप से दो सौ सात घंटे काव्य पाठ कर अनोखा कीर्तिमान स्थापित किया*
घनश्याम सिंह
समाचार संपादक
बाजपुर (उत्तराखंड)
सुप्रसिद्ध बुलंदी जज़्बात ए कलम संस्था द्वारा आयोजित अनोखे अन्तराष्ट्रीय ऑनलाइन "काव्य महाकुंभ" का शानदार समापन हुआ,इस अन्तराष्ट्रीय वर्चुअल महाकाव्य सम्मेलन में देश-विदेश के सात सौ से अधिक साहित्यकारों ने अनवरत रूप से दो सौ सात घंटे काव्य पाठ कर  कीर्तिमान स्थापित किया।।

साहित्यिक महाकुंभ के संयोजक बादल बाजपुरी ने आयोजित एक प्रेसवार्ता में बताया
कि बुलंदी जज़्बात ए कलम संस्था द्वारा विश्व का सबसे बड़े वर्च्युअल कवि सम्मेलन का आयोजन लगातार दस दिन तक चला,बुलंदी जज़्बात ए कलम संस्था द्वारा अधिकारिक तौर पे 150 घण्टे का लक्ष्य रखा गया था l 150 घण्टे पूर्ण होते ही इस लक्ष्य को बढ़ाकर 207 घण्टे तक  अटूट रिकॉर्ड की तरफ ले जाया गया l ये वर्चुअल कवि सम्मेलन विश्व का सबसे बड़ा कवि सम्मेलन है l और ये रिकॉर्ड भारत के नाम दर्ज होने वाला है l बादल बाजपुरी से हुई वार्ता अनुसार उन्होंने बताया कि हम साहित्य जगत में नया कीर्तिमान स्थापित कर चुके हैं l पूरे साहित्य जगत से उनको बधाइयां मिल रही हैं l और अब बाजपुर भी साहित्य जगत में अपना वर्चश्व स्थापित कर चुका है l इस कार्यक्रम का प्रसारण ऑस्ट्रेलिया , कनाडा , अमेरिका , न्यूजीलैण्ड मे हिंदी टाइम्स टी वी चैनल के माध्यम से लगातार चला l जिससे भारत के कवियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पे पहचान भी मिली l आयोजन समापन के बाद सारी तैयारी पूर्ण हो चुकी हैं इस रिकॉर्ड को इंडिया वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराने की
l ये रिकॉर्ड दर्ज होते ही बदल जायेगा बाजपुर और उत्तराखंड सहित भारत का इतिहास l भारत के सर सज जाएगा दुनिया के सबसे बड़े वर्चुअल कवि सम्मेलन का ताज l  बुलंदी संस्था बाजपुर उत्तराखंड से ही सन्चालित होती है l और हिंदी भाषा के प्रचार -प्रसार के साथ - साथ नवोदित कवियों के उत्थान के लिये कार्य कर रही है l बादल बाजपुरी ने बुलंदी की युवा टीम की सराहना करते हुये बताया कि रिंकू निगम दिल्ली , हारून बनारस, पवन मेहरोत्रा , अभिषेक , नीलेश नवीन , सहित मातृका बहुगुणा , गीता मेँदुली, मानसी जोशी,  अनुष्का शर्मा, अनामिका चौकसे,अमित वर्मा बाजपुर सहित कार्यक्रम में सहयोगी रहे सभी कलमकारों का आभार व्यक्त किया है l
पूरे कार्यक्रम में तीन टेक्निकल जॉन बनाये गए दिल्ली से राहुल झा , रिंकू निगम ने कार्यभार सम्भाला तो बनारस से हारून औऱ रुद्रपुर से पवन मेहरोत्रा ने साथ ही पवन मेहरोत्रा टेक्निकल टीम के मुख्य कार्यवाहक रहे l सूचना कार्यवाहक टीम का नेतृत्व मातृका बहुगुणा ने देहरादून से किया जिनकी टीम में गीता मेंदुली चमोली से मानसी जोशी अल्मोड़ा से रही l अनुष्का शर्मा और अभिषेक मिश्रा विकल बहराईची, अनामिका चौकसे , प्रभात कुमार ने पूर्ण रूपेण संचालन की जिम्मेदारी निभाई l डॉ रानी गुप्ता ने कागजी कार्यवाही निभाई राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राकेश शर्मा ने पूरे कार्यक्रम की मॉनिटरिंग करके मैनेजमेंट देखा l
संस्था के संस्थापक बादल बाजपुरी ने पूरे कार्यक्रम में सहभागियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया l और बताया कि जल्द ही इंडिया वर्ल्ड रिकॉर्ड की हमें सुनने को मिलेगी,उन्होंने कहा कि इसकी कागजी कार्यवाही पूरी हो चुकी है ।।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने