Top News

ईदगाह में नहीं हुई ईद-उल-ज़ुहा की नमाज़

*ईदगाह में नहीं हुई ईद-उल-ज़ुहा की नमाज़*

*जामा मस्जिद आस्ताना आलिया,दरगाह पीर बुखारी के अलावा नगर की अन्य मस्जिदों में  अदा की गई ईद-उल-अज़हा की नमाज़*

*सरकार की गाइडलाइंस का पालन करते हुए सभी मस्जिदों में पचास लोगों के साथ अदा हुई नमाज़*

*ईदगाह में नमाज न होने से अधूरी रही त्यौहार की खुशियाँ*

*फफूंद,औरैया।*  बुधवार को ईद-उल-ज़ुहा का त्यौहार हर्षोल्लास से नहीं मनाया जा सका,ईद के दिन ईदगाह में  ईद-उल-ज़ुहा की नमाज़ न होने से जहाँ त्यौहार की खुशियां अधूरी रहीं वहीं बच्चों को ईदगाह जाने को नहीं मिल सका जिससे बच्चों में भी मायूसी देखने को मिली मुस्लिम समुदाय के लोगों में बकराईद के त्यौहार का कोई उत्साह नहीं नजर आया।बकरीद की नमाज़ के लिए जो सरकार ने गाइडलाइंस जारी की थी उसका पालन करते हुए ही पचास लोगों के साथ जामा मस्जिद आस्ताना आलिया, दरगाह पीर बुख़ारी के अलावा नगर की अन्य मस्जिदों में बक़रीद की नमाज़ अदा की गई।
     इस वर्ष भी बकराईद के त्यौहार पर मुस्लिम समुदाय में कोई खास खुशी देखने को नहीं मिली बुधवार को मनाया गया बकराईद का पर्व फीका रहा सरकार द्वारा ईद की नमाज़ के लिए पचास लोगों की गाइडलाइन जारी की गई थी जिस वजह से नगर की बाईपास स्थित ईदगाह में ईद-उल-ज़ुहा की नमाज़ अदा नहीं की गई जिससे इस दिन गुलज़ार रहने वाली ईदगाह में सन्नाटा पसरा रहा।ईदगाह नमाज़ न होने से बच्चे भी ईदगाह न जा सके जिससे बच्चों के चहरे पर भी मायूसी देखी गयी।वहीं सरकार द्वारा पचास लोगों के साथ नमाज़ के लिए जारी की गई गाइडलाइंस का पालन करते हुए ही नगर की जामा मस्जिद आस्ताना आलिया समदिया में सज्जादा नशीन सैयद अख़्तर मियां चिश्ती की सरपरस्ती में सैयद मंज़र मियां चिश्ती ने छः बजे, दरगाह पीर बुखारी शाह रहमतुल्लाह अलैह में मौलाना खलीलुल्लाह चिश्ती ने साढ़े छः बजे,मस्जिद कुरैशियान में मौलाना अहकाम चिश्ती ने छः बजे नमाज़ अदा कराई इसके अलावा भी नगर की अन्य मस्जिदों सहित ग्राम करही व हसनपुर में भी पचास लोगों के साथ नमाज़ अदा कराई गई।ईद-उल-अज़हा की नमाज़ अदा करने के बाद मुल्क से कोरोना के खात्मे व अमनचैन की दुआ की गई इसके बाद लोगों ने एकदूसरे को गले मिलकर ईद-उल-अज़हा की मुबारकबाद दी और अपने अपने घर जाकर अल्लाह की बारगाह में अपने जानवरों की कुर्बानी पेशकर सुन्नत-ए-इब्राहीमी पर अमल किया।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने