*_मास्टर डाटाबेस तैयार करने हेतु जल्द करें आवेदन।_*
*₹मास्टर डाटा बेस तैयारी हेतु आवेदन प्रक्रिया शुरू ।_*
*_औरैया 16 जुलाई 2021_* - _जनपद के समस्त दशमोत्तर शिक्षण संस्थाएं एवं छात्र/ छात्राओं को सूचित किया जाता है कि निदेशक, पिछड़ा वर्ग कल्याण, उत्तर प्रदेश लखनऊ के द्वारा वित्तीय वर्ष/ शैक्षिक सत्र 2021 - 22 में दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति कक्षा 11 - 12 एवं अन्य दशमोत्तर कक्षाओं से संबंधित पाठ्यक्रमों का मास्टर डाटा बेस तैयार करने हेतु दिनांक 15 जुलाई से 10 अगस्त निर्धारित की गई है एवं वेब पोर्टल के माध्यम से छात्र-छात्राओं द्वारा आवेदन करने की तिथि 20 जुलाई से 21 अक्टूबर तक जारी रहेगी। समस्त शिक्षण संस्थाएं अपने शिक्षण संस्था में संचालित पाठ्यक्रमों का मास्टर डाटा बेस तैयार कर समस्त पात्र छात्र/ छात्राओं से ससमय ऑनलाइन आवेदन कराना एवं अपनी शिक्षण संस्था से संबंधित प्रक्रिया ससमय पूर्ण कराना सुनिश्चित करें।_
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know