*सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री के लिए बिधूना एसडीएम को सौंपा ज्ञापन*
बिधूना औरैया। सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार त्रिपाठी व महामंत्री जितेंद्र कुमार राठौर के साथ अधिवक्ताओं ने संयुक्त रूप से मुख्यमंत्री के लिए उप जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन में कहा है कि उनके साथी अधिवक्ता मनीष चौबे व उनके परिवारी जनों का उत्पीड़न किया जा रहा है और उन्हीं के विरुद्ध फर्जी मुकदमा भी दर्ज कराया जिस पर सिविल बार एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल क्षेत्राधिकारी बिधूना से मिलने गये थे लेकिन सीओ बिधूना का व्यवहार अधिवक्ताओं के प्रति बहुत ही अशोभनीय था । जिससे आहत होकर ज्ञापन के माध्यम से अधिवक्ता प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मांग कर रहे हैं कि उनके साथी अधिवक्ता पर जो मुकदमा लगाया गया है उसे वापस लिया जाए और बिधूना सीओ का तत्काल प्रभाव से तबादला किया जाए। जिससे भविष्य में पुलिस व अधिवक्ताओं के बीच मनमुटाव पैदा ना हो यदि ऐसा हुआ तो अधिवक्ता आंदोलन का रास्ता चुनने को मजबूर होंगे।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know