*संदिग्ध हालात में स्वास्थ्य कर्मी की फांसी के फंदे पर झूला, मौत*
*बिधूना,औरैया।* सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अछल्दा में लैब टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत स्वास्थ्य कर्मी की बीती रात छत के पंखे में फांसी के फंदे पर झूल कर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। घटना की जानकारी होते ही स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया है वही मृतक के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो रहा है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अछल्दा लैब टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत लगभग 42 वर्षीय राजेश कुमार शर्मा उर्फ राजू पुत्र ओमप्रकाश अपने मकान की दूसरी मंजिल पर कमरे में मौजूद था तभी बीती रात लगभग 1 बजे छत के पंखे से फांसी के फंदे पर झूल कर संदिग्ध परिस्थितियों में उसकी मौत हो गई है। शुक्रवार की सुबह जब उसके परिजनों ने फांसी के फंदे पर उसे लटकता देखा तो उनके होश उड़ गए और परिजनों में कोहराम मच गया। बताया गया है कि मृतक लैब टेक्नीशियन ने 2 दिन पहले छुट्टी ली थी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव कोअपने कब्जे में लेकर पंचनामा भरवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पत्नी रजनी शर्मा 16 वर्षीय पुत्री दीक्षा व पुत्र बेटू का रो रो कर बुरा हाल हो रहा है। इस घटना को लेकर स्वास्थ महकमे में भी हड़कंप मचा हुआ है।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know