Top News

संदेश नारी शक्ति केंद्र द्वारा कटाई सिलाई में प्रशिक्षण प्राप्त कर चुकी महिलाओं को प्रमाण पत्र वितरित करने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया

उत्तर प्रदेश न्यूज21/ऑल इंडिया प्रेस एसोसिएशन
धौलाना:-मनोज तोमर
धौलाना:-आज दिनांक 23.07.2021  को डाबर इंडिया लिमिटेड की सहयोगी संस्था संदेश द्वारा संचालित "संदेश नारी शक्ति केंद्र द्वारा कटाई सिलाई  में प्रशिक्षण प्राप्त कर चुकी महिलाओं  को प्रमाण पत्र वितरित करने के लिए कार्यक्रम का आयोजन ग्राम कलोंदा,   में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संदेश संस्था के प्रबन्धक सुशील कुमार द्वारा किया गया।
कार्यक्रम के दौरान  प्रशिक्षण प्राप्त कर चुकी 74 युवतियों व महिलाओं को  प्रबन्धक द्वारा प्रमाण पत्र वितरित किये गये उन्होंने कहा कि संदेश नारी शक्ति केन्द्र का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को स्वावलंबी व आत्मनिर्भर बनाना है। महिलाओं को स्वरोजगार के लिए प्रेरित किया तथा व्यावसायिक कुशलता के बेहतर उपयोग की सलाह दी।संस्था के सहायक प्रबन्धक आरपी सिंह ने बताया कि संस्था द्वारा महिला सशक्तिकरण के लिये बहुत से कार्यक्रम किये जा रहे है ताकि महिला आत्मनिर्भर बन सके।  हुनर विकास परियोजना के मुख्य प्रशिक्षक जसवन्त सिंह ने प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले सभी प्रशिक्षणार्थियों को शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर बीना,यशपाल सिंह, संगीत,पुष्प देवी,लता,पूनम, रजनी आदि का सराहनीय योगदान रहा।कार्यक्रम के दौरान सामाजिक दूरी का विशेष ध्यान रखा गया।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने