Top News

गिरधरपुर सुनारसी में नवनियुक्त जिला पंचायत अध्यक्ष हापुड़ एवं ब्लाक प्रमुख बिसरख का किया गया भव्य स्वागत

उत्तर प्रदेश न्यूज21/ऑल इंडिया प्रेस एसोसिएशन
गौतम बुद्ध नगर:-मनोज तोमर
गौतम बुद्ध नगर:-ग्रेटर नोएडा गांव गिरधरपुर सुनारसी में भाजपा मंडल मंत्री शिव कुमार गुर्जर एवं हरेंद्र फौजी बीडीसी द्वारा नवनियुक्त जिला पंचायत  अध्यक्ष हापुड़ रेखा नागर, जिला पंचायत सदस्य अंशु मावी, ब्लॉक प्रमुख बिसरख अप्रीत कौर, अजीपाल प्रधान, ईश्वर मावी भाजपा नेता का फूलों की माला पहनाकर किया गया भव्य स्वागत।आज के इस स्वागत सभा  के अध्यक्ष मनोज प्रधान को नियुक्त किया गया।  स्वागत समारोह कार्यक्रम का मंच संचालन वरिष्ठ भाजपा नेता  प्रधान महेंद्र नागर द्वारा किया गया।आज की सभा को संबोधित करते हुए इंद्र नागर भाजपा युवा नेता ने ईश्वर मावी और नवनियुक्त जिलाध्यक्ष एवं ब्लाक प्रमुख को बधाई देते हुए ईश्वर मावी के जीवन के संघर्ष त्याग तपस्या से सीख लेकर आगे बढ़ने के लिए युवाओं को प्रेरित किया ।
ईश्वर मावी ने स्वागत मंच से खड़े होकर सभी का अभिवादन स्वीकार किया और सभी को आश्वस्त किया कि यहां आज जो प्रेम गिरधरपुर सुनारसी के लोगो ने दिया है इसे में हृदय में संजोकर रखूंगा जहां भी मेरी समाज को आवश्यकता होगी मैं आप लोगों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा मिलूंगा।कार्यक्रम के आयोजक शिव कुमार गुर्जर एवं हरिंदर फौजी बीडीसी सैकड़ों उपस्थित सम्मानित लोगों का आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम के समापन के अंत में शिव कुमार द्वारा स्वागत कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए बच्चों नौजवान माताएं बहने बुजुर्ग सभी का हृदय से धन्यवाद किया ।
 स्वागत सभा कार्यक्रम में उपस्थित लोगो मे बबली नागर भाजपा नेता , आनंद भगतजी,सुमित कसाना,राजेश उपप्रधान, राज नागर भाजपा युवा नेता , हेमू, जालम सिंह, निरंकार, नरेश जनार्दन,रकम सिंह, एड पवन कुमार,ललित लोधी,गौरव आदि सैकड़ों लोग उपस्थित रहे l

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم