औरैया में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव,जानिए कारण

कांशीराम कालोनी निवासी 30 वर्षीय लल्ला उर्फ बल्लू मेहनत मजदूरी करके अपने परिवार का भरण पोषण करता था। वह शनिवार को काम करने के लिए घर से निकला हुआ था। जब तीन दिनों तक उसकी कोई खोज खबर नहीं लगी तो स्वजन ने उसकी तलाश शुरू कर दी गई। बल्लू पुत्र मुन्ना खान की पत्नी अफसाना ने बताया कि मंगलवार की सुबह वह कानपुर रोड पर स्थित एक पुरानी धर्मशाला के समीप थी कि तभी उसे धर्मशाला के एक कमरे में उसका पति पड़ा हुआ मिला। जब उसने अपने पति से जानकारी की तो उसने चार लोगों द्वारा मारपीट की किए जाने का आरोप लगाया। कुछ देर बाद बल्लू ने दम तोड़ दिया। घटना से गुस्साए स्वजन शव को घर ले आए और हंगामा करना शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंचे चौकी इंचार्ज मूलेंद्र व सुधीर भारद्वाज ने स्वजन को समझाया। स्वजन उच्चाधिकारियों को बुलाए जाने की मांग कर रहे थे। करीब दो घंटे बाद स्वजन माने। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सदर कोतवाल संजय पांडेय ने बताया कि तहरीर दी गई है। जांच कर आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know