Top News

ग्रामीणों ने पांच भैसों को चोरी कर ले जा रहे चोरो को पकड़ा

*ग्रामीणों ने पांच भैसों को चोरी कर ले जा रहे चोरो को पकड़ा*

*कंचौसी,औरैया।* कंचौसी क्षेत्र के अमरपुर गांव में भैंस चोर गिरोह के दो बदमाशों को ग्रामीणों ने चोरी की पाँच भैसों सहित रात्रि में खेतों में दौड़कर पकड़ लिया। चोरो को कंचौसी चौकी पुलिस के सुपर्द कर दिया।चोरों ने रात्रि में पहले सुंदरपुर गांव में चार भैंसों की चोरी को अंजाम दिया था।इसके बाद अमरपुर गांव में एक भैस को खुटे से खोल लिया। पुलिस ने मौके पर पहुँचकर दोनो चोरो को गिरफ्तार कर लिया।
  बुधवार रात को सुंदरपुर गांव निवासी मूलचंद की चार भैसों व अमरपुर गांव निवासी राम स्वरूप की एक भैस को खूंटे से खोलकर चोर खेतो के रास्ते कंचौसी दिबियापुर रोड पर खड़ी मैजिक लोडर में चढ़ाने ले जा रहे थे। तभी रात्रि लगभग तीन बजे  शौचक्रिया के लिए खेतो की तरफ जा रहे हैं गांव निवासी राम स्वरूप ने दिलीप कुमार पुत्र नत्थू निवासी इजुआ रामपुर थाना रूरा कानपुर देहात व बीरेन्द्र पुत्र शिव बालक निवासी इजुआ रामपुर थाना कानपुर देहात को भैसों को ले जाते देख लिया। उसने खेतो से ही गांव के लोगो को आवाज लगाई तो गांव के लोग एकत्रित होकर विजई का पुरवा गांव के सामने चोरो को भैसों सहित पकड़ लिया।इसकी सूचना तुरंत सौ नंबर पुलिस व कंचौसी चौकी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची चौकी पुलिस ने पाँचो भैसों को उनके स्वामियों को सुपर्द किया, और चोरो को गिरफ्तार कर थाने ले गई।इस संबंध में कंचौसी चौकी इंचार्ज प्रमोद सागर ने बताया दोनो चोरो को गिरफ्तार कर लिया गया है।चोरो के गैंग का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।मुकदमा दर्ज कर आरोपितों को जेल भेजा जाएगा।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم