Top News

औरैया में लघुशंका के बहाने पुलिस हिरासत भागा आरोपी,जानिए कारण

औरैया में लघुशंका के बहाने पुलिस हिरासत भागा आरोपी,जानिए कारण

उत्तरप्रदेश न्यूज़21 संवाददाता औरैया। सदर कोतवाली से एक शातिर अपराधी मंगलवार दोपहर लघुशंका के बहाने पुलिस हिरासत से भाग निकला। उससे कई मामलों में पूछताछ की जा रही थी। अपराधी के भागने की जानकारी होते ही कोतवाली में हड़कंप मच गया। एसओजी टीम ने आनन-फानन घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। पुलिस अधिकारी मामले में चुप्पी साधे हैं।
जिले में ऑनलाइन व एटीएम से ठगी के मामले बढ़ रहे हैं। इन्हीं मामलों को लेकर सोमवार को कोतवाली पुलिस ने एक शातिर को गिरफ्तार किया था। पुलिस उससे पूछताछ कर रही थी। मंगलवार दोपहर तीन बजे के करीब आरोपी ने पुलिस कर्मियों से लघुशंका जाने की बात कही। होमगार्ड आरोपी को शौचालय ले जा रहे थे। इसी दौरान आरोपी मुख्य गेट के पास चप्पल छोड़कर भाग गया। आननफानन में एसओजी टीम ने घेराबंदी कर उसे मोहल्ला बनारसीदास स्थित पानी की टंकी के पास से गिरफ्तार कर लिया।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने