उत्तर प्रदेश न्यूज21/ऑल इंडिया प्रेस एसोसिएशन
गौतम बुध नगर मनोज तोमर
गौतम बुध नगर।भारतीय मजदूर संघ का स्थापना दिवस आज 23 जुलाई 2021 को एनटीपीसी दादरी में एनटीपीसी मजदूर संघ दादरी एवं एनटीपीसी ठेका श्रमिक संघ दादरी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस सभा का संचालन अजय गुप्ता द्वारा किया गया। एवं सभा की अध्यक्षता एनटीपीसी मजदूर संघ दादरी के महामंत्री दिनेश कुमार सिंह ने किया।इस स्थापना दिवस पर मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय मजदूर संघ के विभाग प्रमुख गाजियाबाद, गौतम बुद्ध नगर ,बुलंदशहर अमरकांत सिंह ने उपस्थित रहे।स्थापना दिवस का प्रारंभ दीप प्रज्वलन कर बाबा विश्वकर्मा एवं भारतीय मजदूर संघ के संस्थापक माननीय दत्तोपंत ठेंगड़ी को पुष्पांजलि से किया गया। इस अवसर पर एनटीपीसी मजदूर संघ के महामंत्री दिनेश कुमार सिंह ने बताया 23 जुलाई को भारतीय मजदूर संघ की स्थापना हुई । भारतीय मजदूर संघ अपनी राष्ट्रवादी सोच के कारण देश के प्रथम स्थान का ट्रेड यूनियन है। और एनटीपीसी दादरी में भी अपने आदर्श के साथ शोषित,पीड़ित दलित जनों के हित में हमेशा संघर्ष करता रहता है। सभा को संबोधित करते हुए विभाग प्रमुख गाजियाबाद अमर कान्त सिंह ने बताया कि आज से 67 वर्ष पहले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक आदरणीय गुरु गोवलकर जी से प्रेरणा लेकर मान्यवर दत्तोपंत ठेंगड़ी ने भारतीय मजदूर संघ की स्थापना की थी । भारतीय मजदूर संघ की स्थापना के पहले भी इस देश में बहुत सी ट्रेड यूनियन थी। लेकिन वह किसी न किसी राजनीतिक पार्टियों के साथ जुड़ी थी। माननीय दत्तोपंत ठेंगड़ी ने एक गैर राजनीतिक संगठन बनाया जिसकी सोच राष्ट्र हित, उद्योग हित एवं मजदूर हित है। भारतीय मजदूर संघ का निर्माण सभी यूनियन के बाद होने के बाद भी करोड़ों राष्ट्रभक्त कार्यकर्ताओं के कारण वर्ष 1989 से प्रथम स्थान पर हैं। सिंह ने बताया एनटीपीसी दादरी में भी हमें अपने अधिकारों के लिए निरन्तर संघर्ष करना चाहिए ।एनटीपीसी दादरी में ठेका श्रमिकों के शोषण उत्पीड़न में मानवता का परिचय देते हुए उनका साथ देना चाहिए ।समाज के अंतिम पायदान पर बैठे हुए आदमी की सेवा करना है मानव धर्म है। कार्यक्रम के समापन में सभी साथियों को मिष्ठान का वितरण किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से अमरकांत सिंह , दिनेश कुमार सिंह, धर्मवीर सिंह, श्री अवनीश प्रताप सिंह, अजय गुप्ता , संजय श्रीवास्तव, धर्मपाल सिंह , जयप्रकाश राम, योगेंद्र सिंह, राम जतन, इंद्राज सिंह जे पी मौर्या अनिल कुमार सिंह सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know