Top News

राजू यादव को बनाया गया भाग्यनगर ब्लाक प्रधान संघ का अध्यक्ष

**राजू यादव को बनाया गया भाग्यनगर ब्लाक प्रधान संघ का अध्यक्ष*

*ब्लाक सभागार में हुई बैठक में ब्लॉक के प्रधानों ने सर्वसम्मति से हुआ निर्णय*

*शेष कार्यकारिणी बाद में घोषित की जाएगी*

*औरैया।* विकास खण्ड भाग्यनगर कार्यालय के सभागार में मंगलवार को ब्लाक के प्रधानो की  बैठक हुई। जिसमें मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि धीरेंद्र दोहरे ,सपा व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष विपिन गुप्ता ,सपा शिक्षक सभा के जिलाध्यक्ष शैलेंद्र अंबेडकर ,भाग्यनगर ब्लाक अध्यक्ष पवन ,ब्लाक महासचिव सत्यदेव सिंह   सहित अन्य पदाधिकारी व प्रधानों  द्वारा ब्लाक  का ब्लाक अध्यक्ष सिम्हारा  के ग्राम प्रधान राजू यादव  मनोनीत किया गया है।  मनोनीत ब्लाक अध्यक्ष राजू यादव ने कहा कि अपने हक के लिए प्रधानों को एकजुट होना पड़ेगा। जिससे आगामी विधानसभा चुनाव में हर पार्टी को हमारी ताकत का अहसास हो । उत्तर प्रदेश में 58 हजार प्रधान है, जो अपने हक के लिए अगर सड़को पर उतर पड़े तो सरकारें हिल जाएंगी, और उनकी मांगे मानने पर मजबूर हो जायेंगी। ब्लाक  के प्रधानों के हक और सम्मान के लिए चौबीस घंटे तैयार हैं , जिसके लिए उन्हें कितनी भी लड़ाई लड़ना पड़े वह पीछे नही हटेंगे। उंन्होने कहा कि  प्रधानों का  प्रथम कर्त्तव्य है कि  गांव के सभी आम जनमानस को किसी भी तरीके का कोई भी समस्याओं का सामना न करना पड़े । अगर ब्लॉक स्तर से लेकर जिला स्तर तक  कहीं कोई समस्या आती है , तो सभी प्रधान एकजुट होकर उन्हें अवगत कराएं। जिला स्तर के अधिकारियों से मिलकर उनकी आवाज को उठाकर उसे पूरा कराने का कार्य करेंगे।  बैठक में मोहम्मद वसीम प्रधान, नरेंद्र मोहन प्रधान ,कमला देवी , राम किशोर दिवाकर प्रधान, प्रमोद कुमार प्रधान, मोहित दोहरे, रंजना दोहरे, स्वदेश  राजपूत, प्रवीण राजपूत , महाराज सिंह, राजेश यादव, आलोक दोहरे, युवा सपा नेता राहुल अंबेडकर पूर्व सभासद दिबियापुर, सोबरन सिंह दोहरे प्रधान , शेर बहादुर, सिम्हारा , बूथ अध्यक्ष संतोष शर्मा , रंजना , स्नेह लता प्रधान , प्रीति कुमारी प्रधान , सगुना देवी प्रधान मुरैना रामदत्त व लज्जावती आदि  सैकड़ों लोग एवं  ब्लॉक के सभी पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने