Top News

प्रतिष्ठा बचाने के लिए भाजपा ने निर्दलीय प्रत्याशी को अपनाया

*प्रतिष्ठा बचाने के लिए भाजपा ने निर्दलीय प्रत्याशी को अपनाया*

*बैकफुट पर आई भाजपा ने नीतू अग्निहोत्री का नामांकन पत्र कराया वापस*

औरैया। ब्लाक प्रमुख चुनाव की घोषणा होते ही भाजपा की ओर गत् 06 जुलाई को भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीराम मिश्रा द्वारा पांच ब्लाकों में प्रत्याशी घोषित कर दिए थे। जिस क्रम में ब्लाक सहार से भाजपा नेता मोहित अग्निहोत्री की पत्नी नीतू को चुनाव में मैदान उतारा था। जबकि समाजवादी पार्टी की ओर रामा देवी को प्रत्याशी बनाया गया था। वहीं इसी ब्लाक से निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर जनपद कानुपर देहात की नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष के पुत्र आकाश सिंह ‘ऋषि‘ भी चुनाव मैदान में आ गए। निर्दलीय प्रत्याशी के रुप में आकाश सिंह के मैदान में आने से भाजपा प्रत्याशी का गणित गड़बड़ा गया। जिसके चलते शुक्रवार को नाम वापसी के दौरान आनन-फानन में भाजपा प्रत्याशी नीतू अग्निहोत्री ने अपना नामांकन पत्र वापस ले लिया। जिसके बाद भाजपा ने अपनी प्रतिष्ठा को बचाने के लिए जिलाध्यक्ष की ओर से नीतू अग्निहोत्री के स्वास्थ्य एवं पारिवारिक कारणों से असमर्थता जताते हुए आकाश सिंह को ही अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया गया।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم