Top News

नौगवा पंचायत घर की हालत बदहाल

*नौगवा पंचायत घर की हालत बदहाल*
 
पंचायत घर अन्ना गौवंश का बना  बसेरा चारो तरफ फैली गंदगी 


*कंचौसी।औरैया*
विकास खंड सहार की ग्राम पंचायत नौंगवा मे आठ साल पहले बना पंचायत भवन  ( ग्राम  सचिवालय )  की देख रेख न होने से दिवाले चटक रही है और कमरो मे लगे दरवाजे खिड़किया उखड चुके है परिषर मे बना शौचालय मे महीनो से सफाई न होने से गंदगी से पटा पडा है पूरे परिषर मे चारो तरफ घास झाडी खडी होने से गाव व आसपास  घूम रहे अन्ना मबेशी  खासकर गौवंश  बरसात के मौसम मे चार दिवारी  टूटी होने के कारण आराम से आ कर कमरो व  बरामदे मे बैठ कर  गोवर मल मूत्र फैला रहे है। भवन की लम्बे समय से  पोताई न होने से  विकास की  लिखी सरकारी योजनाओ की जानकारी लोगो को नही मिल पा रही है ग्रामीणो का कहना है कि जब से नये प्रधान का चुनाव हुआ है तब से न भवन की सफाई हुई है और  न ही  कोई बैठक हुई है। जबकि ग्राम प्रधान सर्वेश कुमार नये पंचायत घर के निर्माण के लिए नई  ग्राम समाज की भूमि तलाश रहे है जब कि सचिव शिवरतन पाल का कहना है कि वर्तमान पंचायत भवन की मरम्मत कराने के लिए खर्च का प्रस्ताव डीपीआरओ  कार्यालय भेजा गया है  मंजूरी मिलने के बाद निर्माण शुरू करा दिया जायेगा ।

फोटो ।
नौंगवा पंचायत घर बरामदे मे बैठी अन्ना गाय परिषर मे खडी घास फैली गंदगी ।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم