Top News

उम्मीद संस्था ने वन महोत्सव पर पौधे वृक्षारोपण किया एवं जल संरक्षण पर की विचार गोष्ठी

उत्तर प्रदेश न्यूज21/ऑल इंडिया प्रेस एसोसिएशन
गौतम बुद्ध नगर:-मनोज तोमर
गौतम बुद्ध नगर:-दादरी तहसील के रूपबास गांव में उम्मीद संस्था की मुहिम आओ रोपे अच्छे पौधे मुहिम के तहत पौधारोपण किया गया तथा गांव रूपबास में जल पंचायत का आयोजन कर लोगों को जल संरक्षण के लिए जागरूक किया  उम्मीद संस्था के संस्थापक डॉक्टर देवेंद्र कुमार नागर एवम जागेश कुमार ने बताया कि उम्मीद संस्था जुलाई महा में बिसरख ब्लॉक के सभी गांव में वन महोत्सव के उपलक्ष में वृक्षारोपण एवं जल संरक्षण के लिए लोगों को जागरूक करती रहेगी शुद्ध वायु एवं जल का मानव जीवन मैं सबसे अधिक महत्व है उम्मीद संस्था के संरक्षक मास्टर ब्रहम सिंह नागर एवं बीकेयू अंबावता के तहसील अध्यक्ष राजकुमार रूपबास ने बताया कि इस कोरोना काल में प्रत्येक जाति धर्म के व्यक्ति को ऑक्सीजन के लिए भाग दौड़ करते देखा गया था इससे सीख ले कर प्रत्येक व्यक्ति को एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए विधायक पुत्र दीपक ने कहा कि इस समय गौतम बुध नगर का प्रदूषण का स्तर अपने उच्च स्तर पर है इसे केवल पौधारोपण कर निम्न स्तर पर लाया जा सकता है कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने के लिए विधायक पुत्र दीपक नागर ने सामाजिक  कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया  महिला उन्नति संस्था के अनिल भाटी एवं राहुल वर्मा ने जल संरक्षण एवं पौधारोपण करने के लिए सभी को शपथ दिलाई  महेंद्र सिंह ने बताया कि संस्था  पिछले कई वर्षों से छायादार एवं फलदार पौधे लगाने का अभियान चला रखा है कोरोना काल में  संस्था ने औषधि पौधे एवं छायादार और फलदार वृक्ष आवला, तुलसी, गिलोय,सहजन,करीपत्ता,अर्जुन अमलतास,अशोक,जामुन,नीम, पीपल,बरगद,इमली,अमरूद, कटहल, शीशम आदि पौधे रोपित किए हैं  देवेंद्र अच्छेजा ने पौधों के रखरखाव की जिम्मेदारी गांव के नौजवानों को दी इस मौके पर मास्टर ब्रहम सिंह,तेजवीर नागर,देवेंद्र अच्छेजा,राजकुमार रूपबास किसान नेता महेंद्र सिंह अनू कुमार भगत  ईश्वर भाटी दीपक नागर सत्येंद्र एडवोकेट सुरेश प्रधान धूम सिंह भगत  शिवकुमार और नंदा दीपकप्रवीण नागर आनंद भगत  जागेश कुमार संजीव मुकदम अजीत प्रधान राजेश प्रधान सुमित कसाना अनिल भाटी डॉ राहुल विजयआदि का सहयोग रहा

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने