बिधूना (औरैया)। नगर के अछल्दा रोड पर किसान की जेब से टप्पेबाज ने रुपये पार कर दिए। इसकी जानकारी होते ही किसान ने टप्पेबाज को दौड़ाकर पकड़ लिया। लोगों ने मारपीट कर आरोपी को पुलिस को सौंप दिया।
भगवानपुरा निवासी होरीलाल बुधवार दोपहर लगभग एक बजे सेंट्रल बैंक से तीन हजार रुपये निकालकर निकले। बैंक से बाहर निकलते समय पीछे से आए एक युवक ने किसान के रुपये पार कर दिए। किसान को शक हुआ तो उसने युवक का पीछा कर उसे पकड़ लिया। शोरगुल मचाने पर आसपास मौजूद लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने पकड़े गए युवक को पीटकर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। क्षेत्राधिकारी मुकेश प्रताप सिंह ने बताया कि किसान की तहरीर पर कार्रवाई की जाएगी।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know