उत्तरप्रदेश न्यूज़21संवाददाता औरैया:बिधूना एसडीएम न्यायालय में बाबूओ के द्वारा जमानत के नाम पर लूटे जा रहे रुपए।
पूर्व जिला पंचायत सदस्य अशोक यादव ने लगाया दोनों बाबूओ पर 15000 रुपए लेने का आरोप।
एसडीएम न्यायालय में तैनात बाबू अमित कुमार उर्फ मीनू जो फौजदारी एलमद पद पर तैनात।
वहीं दूसरे बाबू आशीष कुमार कोर्ट मुहारिर के पद पर एसडीएम न्यायालय में है तैनात।
पूर्व जिला पंचायत सदस्य अशोक यादव का यह आरोप है कि 151 चलानी दो मुलजिम आए थे जिसमें एक मुलजिम को जेल भेजना था जिसको लाल पेन से लिखा गया था।
जिसमें दोनों बाबू की साठगांठ से जेल जाने वाले मुलजिम को ₹15000 लेकर जमानत दी गई।
हद तो तब हुई जिस मुलजिम को जमानत मिलनी थी उसी मुलजिम को जेल भेजा गया।
अब सवाल यह है क्या इन दोनों बाबू पर कोई वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। इसी प्रकार से लूट मचती रहेगी।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know