उत्तर प्रदेश न्यूज21/ऑल इंडिया प्रेस एसोसिएशन
धौलाना:-मनोज तोमर
धौलाना।लगभग नौ वर्ष तक बेहतरीन सेवाएं देकर धौलाना के खंड शिक्षा अधिकारी एमएल पटेल का कुछ दिन पहले संभल स्थानांतरण कर दिया गया है। अब उनके स्थान पर आए खंड शिक्षा अधिकारी संजय कौशल का ब्लाक संसाधन केंद्र पर स्थानीय शिक्षकों, एआरपी व एसआरजी ने मिठाई खिलाकर व पुष्प देकर स्वागत किया।नवागंतुक खंड शिक्षा अधिकारी ने कहा कि अपना काम ईमानदारी से करें। अगर लापरवाही की तो बर्दाश्त नहीं की जाएगी।यह जानकारी देते हुए एआरपी सीमा तोमर ने बताया कि नवांगुतक खंड शिक्षाअधिकारी का स्वागत किया गया। उन्होंने कहा कि पूर्व के अधिकारी का कार्यकाल बेहतरीन रहा। उनसे काफी कुछ सीखने को मिला। अब इनके साथ भी पूरी मेहनत व लगन से कार्य किया जाएगा। एसआरजी अल्का चौहान, एआरपी गुरुदयाल,संदीप सिंह, रेणु बिष्ट,ओमपाल राणा। मीनू देवी सहित अन्य शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद रहे। सभी ने अपने अपने विचार रखे।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know