उत्तर प्रदेश न्यूज़ 21/ऑल इंडिया प्रेस एसोसिएशन
उत्तरप्रदेश न्यूज़21 संवाददाता औरेया । रविवार को कोतवाली पुलिस ने गैगस्टर एक्ट से सम्बन्धित रु0 10,000 के पुरूष्कार घोषित अपराधी/ वाँछित अभियुक्त पुष्पेन्द्र उर्फ नीरज पुत्र बलवीर सिंह निवासी ग्राम दुरौली थाना घाटमपुर जनपद कानपुर नगर जिसकी विवेचना प्रभारी निरीक्षक दिबियापुर द्वारा सम्पादित की जा रही है ।
गश्त के दौरान मुखविर ने आकर सूचना दी की कोतवाली औरैया में पंजीकृत गैगस्टर एक्ट का मुल्जिम इण्डियन आँयल तिराहे पर कही जाने की फिराक में खडा है इस सूचना पर उ0नि0 सुधीर सिंह, उ0नि0 कालीचरन सिंह, का0 गौरव कुमार का0 योगेश वैश्ला द्वारा इण्डियन आँयल तिराहे से समय करीब 10.40 बजे पुलिस हिरासत में लिया गया गया अभियुक्त एक शातिर किस्म का अपराधी है जो लगातार फरार चल रहा था,जिसकी गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रयास व दविशे जी जा रहे थी अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिये अपने आप को छिपाये घूम रहा था। जिस पर अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु 10,000 (दस हजार रूपये ) का पुरूष्कार घोषित था ।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know