Top News

जनता की मांग पर शुरू हुई बिधूना लखनऊ रोडवेज बस सेवा

*जनता की मांग पर शुरू हुई बिधूना लखनऊ रोडवेज बस सेवा*

*बिधूना, औरैया।* क्षेत्रीय जनता की अर्से से चल रही मांग पर बिधूना लखनऊ रोडवेज बस सेवा शुरू हो गई है जिससे यात्रियों ने भारी राहत की सांस महसूस की है। बिधूना से सुबह 6:00 बजे यह रोडवेज बस लखनऊ के लिए रवाना होगी और लखनऊ से 12 बजकर 15 मिनट पर पुनः बिधूना के लिए रवाना होगी।
औरैया डिपो की यह रोडवेज बस बिधूना से प्रतिदिन सुबह 6 बजे लखनऊ के लिए रवाना होगी और पौने 12 बजे लखनऊ चारबाग पहुंचेगी। इस बस के परिचालक मोहित कुमार का कहना है कि सवा 12 बजे यह बस पुनः लखनऊ चारबाग से बिधूना के लिए रवाना होगी और 6 बजे पुनः बिधूना पहुंचेगी। इस रोडवेज बस सेवा के शुरू होने से बिधूना क्षेत्र के कानपुर लखनऊ की यात्रा करने वाले लोगों को भारी राहत मिली है। सुनील कुमार सिंह एडवोकेट, कुलश्रेष्ठ दुबे एडवोकेट, अरविंद एडवोकेट, सुरेंद्र प्रताप दुबे,  डॉ० धीरेंद्र सिंह आदि क्षेत्रीय लोगों ने शासन परिवहन विभाग के उच्चाधिकारी से जल्द बिधूना से लखनऊ के लिए सुबह 9 बजे एक और रोडवेज बस और चलाए जाने की मांग की है, ताकि आम यात्रियों के साथ कानपुर लखनऊ प्रतिदिन आने जाने वाले व्यापारियों को सुविधा हो सके।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم