*शिविर में विभिन्न बीमारियों से संबंधित दी जाएंगी दबाएं*
*श्री गोपाल सेवा संस्थान के सौजन्य से श्री गोपाल वाटिका में निःशुल्क लगेगा शिविर*
*औरैया।* समस्त जनमानस को जानकारी दी जाती है कि 5 जून सोमवार को श्री गोपाल सेवा संस्थान के सौजन्य से महावीर गंज स्थित श्री गोपाल वाटिका आश्रम में निःशुल्क एलोपैथिक , आयुर्वेदिक एवं होम्यो चिकित्सा, शिविर का आयोजन किया जाएगा।
इस शिविर में कोरोना वायरस के लक्षणों एवं कोरोना से ठीक हो चुके रोगियों में होने वाली पोस्ट कोविड-19 जैसे सांस फूलना, कमजोरी , सोने एवं सांस फूलने में कमी , नींद नही आना , भूख न लगना , याददाश्त में कमी , तनाव , डिप्रेशन , चिड़चिड़ापन, सिर दर्द , पेट खराब होना , आंखों की रोशनी कम होना , पेशाब में जलन , मुंह में छाले , चक्कर आना , जोड़ों में दर्द व नसों की कमजोरी आदि के लिए चिकित्सक द्वारा निःशुल्क परामर्श एवं दवा का वितरण किया जाएगा। यह जानकारी आरती होम्यो हॉल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ० ओमवीर सिंह ने दी है। शिविर में समस्याओं के निदान के साथ शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाकर कोविड-19 की सरकार द्वारा अनुशासित होम्योपैथिक औषधि भी वितरित की जाएगी। शिविर में उपरोक्त रोगों से पीड़ित लोग आकर जांच कराते हुए निःशुल्क दबाए प्राप्त कर सकते हैं।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know