*जिला औरैया,,*
*कोरोना वारियर्स का माल्यार्पण और प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया**
औरैया यूपी।
जनपद में आज आल इंडिया श्री राम सहाय इंटरप्राइजेज के सौजन्य से पत्रकारिता जगत में कोरोनावायरस के कहर में अपना बहुमूल्य योगदान देने वाले विशिष्ट क़लम कारों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसमें पत्रकारों को फूलमालाओं के साथ साथ प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया।
बताते चलें कि आज इस भव्य आयोजन में पत्रकार जगत के अति महत्वपूर्ण लोगों द्वारा गरीब असहाय को लॉकडाउन के दौरान खाना पानी उपलब्ध करवाकर तथा बीमारों को दवा आदि पहुंचा कर अमूल्य योगदान किया उन सभी का श्री राम सहाय इंटरप्राइजेज के उत्तर प्रदेश के मैनेजर राज चौहान आगरा कानपुर मंडल के अध्यक्ष सोमपाल गौतम द्वारा सभी सम्मानित साथियों को फ़ूल माला पहना कर प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया जिसमें प्रमुख रुप से सत्येंद्र सेंगर राष्ट्रीय अध्यक्ष मीडिया अधिकार मंच भारत विकास श्रीवास्तव दामिनी मिश्रा विकास सक्सेना पंकज सिंह राणावत प्रेम राज दीप कुमार दुबे शिव सिंह एसपी राणा वीरेंद्र सिंह सेंगर शिवेंद्र सिंह सेंगर गोविंद कुमार गौरव आदि लोग मौजूद रहे।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know