अब केंद्रीय सरकारी नौकरी के लिए 2022से CET देश के हर जिले में होगी परीक्षा-देखिए खबर में
उत्तरप्रदेश न्यूज़21 दिल्ली : केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ जितेंद्र सिंह ने मंगलवार को कहा कि केंद्र सरकार की नौकरियों में भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवारों के लिए एक सामान्य पात्रता परीक्षा (सीईटी) आयोजित की जायेगी. इसकी शुरुआत साल 2022 से देश भर में की जायेगी.
सामान्य पात्रता परीक्षा (सीईटी) के जरिये केंद्र सरकार की नौकरियों में भर्ती के लिए उम्मीदवारों की स्क्रीनिंग और शॉर्टलिस्ट की जायेगी. उन्होंने कहा कि यह परीक्षा 2021 में ही ली जानी थी, लेकिन, कोरोना महामारी के कारण देरी होने की संभावना है.
आईएएस अधिकारियों की ई-बुक सिविल लिस्ट-2021 लॉन्च करने के बाद डॉ जितेंद्र सिंह ने कहा कि कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) ने 'भर्ती में आसानी' के लिए सीईटी आयोजित करने का फैसला किया है.
उन्होंने कहा कि सामान्य पात्रता परीक्षा आयोजित करने के लिए राष्ट्रीय भर्ती एजेंसी (एनआरए) गठित की गयी है. कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी), रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) और बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (आईबीपीएस) के जरिये की जानेवाली भर्ती के स्थान पर सीईटी के जरिये सरकारी क्षेत्र में नौकरियां मिल सकेंगी.
सरकारी नौकरी के समूह-'बी' और 'सी' (गैर-तकनीकी) पदों के लिए उम्मीदवारों की स्क्रीनिंग और शॉर्टलिस्ट करने के लिए एनआरए सामान्य परीक्षा आयोजित करेगा. इस परीक्षा के लिए देश के हर जिले में कम-से-कम एक परीक्षा केंद्र होगा.
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know