*सोशल वेलफेयर कमेटी (रजि०) उ०प्र० द्वारा मनाये जा रहे पर्यावरण उत्सव के तीसरे दिन भी लगाए गए पौधे व लोगो को पत्रक बाँटकर किया जागरूक*
फफूंद/औरैया
प्रदेश की सामाजिक संस्था सोशल वेलफेयर कमेटी द्वारा मनाये जा रहे पर्यावरण उत्सव के तीसरे दिन भी कमेटी के औरैया जिला महासचिव आसिफ़ अंसारी व प्रदेश अध्यक्ष आसिफ़ सिद्दीकी के नेतृत्व में कई जगहों पर पौधे लगाए गए और लोगो को पत्रक बाँटकर जागरूक किया गया। औरैया ज़िला महासचिव आसिफ़ अंसारी ने लोगों से कहा कि हम प्रदूषण मुक्त पर्यावरण चाहते हैं तो हमें पेड़ लगाने चाहिए जिससे पर्यावरण पूरी तरह से स्वच्छ रहे और हम व हमारे समाज के लोग प्रदूषण से होने वाली बहुत सी बीमरियों से बचें । वही कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष आसिफ सिद्दीकी जी ने भी काफी जगह जाकर पौधे लगवाए व लोगो को जागरुक किया उन्होंने बड़ो के साथ साथ बच्चों से भी पेड़ लगाने के लिए कहा जिसका असर कुछ ही देर बाद कई छोटे बच्चों को एक पौधा लगाता देखा गया यह देख कर प्रदेश अध्यक्ष ने लोगों से कहा कि यदि हम अपने साथ साथ अपने बच्चों को भी इसके लिए प्रेरित करें तो हम बड़ी ही आसानी से अपने पर्यावरण को स्वच्छ और बेहतर बना सकते हैं इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष आसिफ सिद्दीकी, के अलावा महेश, सुभाष सविता, बबलू अग्निहोत्री, प्रिंस अवस्थी ,दिनेश अवस्थी, सुशील कुशवाहा , हरि शंकर तिवारी, दूसरी तरफ औरैया ज़िलामहासचिव आसिफ अंसारी के अलावा असलम खान, सत्येंद्र यादव, पवन चौधरी , असद खान, प्रवीण कुमार, अजय सिंह , विवेक ,आरिफ आदि लोग मौजूद रहे
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know