उत्तर प्रदेश न्यूज21/ऑल इंडिया प्रेस एसोसिएशन
इटावा:समुदाय में परिवार नियोजन के बारे में जागरूकता लाने एवं स्वीकार्यता बढ़ाने को लेकर जनपद के सभी स्वास्थ्य केंद्रों में 21 जून यानि सोमवार को खुशहाल परिवार दिवस मनाया जाएगा। इस मौके पर लोगों को परिवार नियोजन साधन अपनाने के प्रति जागरूक किया जाएगा। परिवार नियोजन संबंधित सही जानकारी देने के लिए आठ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, 28 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, छह नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र व संयुक्त जिला अस्पताल पर परिवार नियोजन की निशुल्क सुविधाएं दी जायेंगी।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ भगवान दास ने बताया - नव दंपत्ति, प्रसव पश्चात महिलाओं को परिवार नियोजन के साधनों के बारे में विस्तृत जानकारी देने के साथ ही उन्हें अपनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा | इसी उद्देश्य से 21 जून को खुशहाल परिवार दिवस पर परिवार नियोजन की सुविधाएँ निशुल्क प्रदान की जाती है । अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी व आरसीएच नोडल डॉ सुशील कुमार ने बताया - खुशहाल परिवार दिवस पर चिकित्सा इकाइयों पर तैनात परिवार नियोजन काउंसलर और सेवा प्रदाता प्रसव पश्चात महिलाओं की काउंसलिंग कर पीपीआईयूसीडी का प्रयोग करने के लिए प्रोत्साहित करते हैं। आशा वर्कर और एएनएम के द्वारा योग्य दंपतियों और इच्छुक लाभार्थियों को उनकी इच्छा अनुसार परिवार नियोजन के अस्थाई साधन जैसे छाया, कंडोम ,आपातकालीन गर्भनिरोधक गोली का वितरण सुनिश्चित किया जाता है और दी जाने वाली सेवाओं के उपरांत आरसीएच पोर्टल पर दर्ज किया जाना भी सुनिश्चित किया जाता है। जिला परिवार नियोजन एवं लॉजिस्टिक प्रबंधक, अमित विश्वकर्मा ने बताया कि ऐसी महिलाएं जिनका प्रसव विगत एक वर्ष में हुआ हो और वह उच्च जोखिम वाली गर्भावस्था (एच.आर.पी) की श्रेणी में रही है, नव दंपत्ति जिनका विवाह विगत एक वर्ष में हुआ हो व योग्य दंपत्ति जिनके तीन या उससे अधिक बच्चे हैं उन्हें प्रशिक्षित परामर्शदाता द्वारा परामर्श भी दिया जाएगा। इसके अलावा परिवार नियोजन के बास्केट ऑफ चॉइस साधनों की जानकारी, भ्रांतियों को दूर करना, सेवाओं की उपलब्धता, स्वीकार्यता, प्रोत्साहन राशि की जानकारी भी विस्तार पूर्वक प्रदान की जाएगी। कोविड-19 प्रोटोकॉल का सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर पालन होगा,साथ ही कोविड से बचाव के लिए मास्क लगाना, सामाजिक दूरी का पालन करना और साफ सफाई के संदर्भ में भी जागरूकता प्रदान की जाएगी।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know