*सीएचसी दिबियापुर में अधिकारियों ने बनाई योजना*
*क्रासर-- धर्मपुर में 106 वर्ष के मंगल प्रसाद ने भी टीकाकरण कराके ग्रामवासियों को प्रोत्साहित किया।*
*दिबियापुर,औरैया।* हैल्थ एवं वैलनैस सेंटर जगजीवनपुर के अंतर्गत ग्राम धरमपुर में कोविड टीकाकरण कैम्प का आयोजन किया गया। जिसमें प्रधान सुनील कुमार ने सहयोग किया व हैल्थ एवं वैलनैस सेंटर टीम में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी राहुल यादव , एएनएम कमला देवी , आशा संगिनी माधुरी, आशा सरिता व संगीता के द्वारा संपन्न किया गया । वही 106 वर्ष के मंगल प्रसाद ने भी टीकाकरण कराके ग्रामवासियों को प्रोत्साहित किया । वही सीएचसी दिबियापुर में बीडीओ भाग्यनगर शांति यादव , सीएचसी प्रभारी दिबियापुर डॉक्टर जितेंद्र यादव ने टीम के साथ बैठक कर टीकाकरण के प्रति जागरूक करने व अधिक से अधिक टीका लगवाने के लिये भाग्यनगर ब्लाक के समस्त ग्राम प्रधानों से सहयोग लेकर गाँव की गलियों में निकले। वही टीकाकरण के महत्व की जानकारी देकर व प्रेरित कर उंन्होने कहा कि कोरोना की तीसरी लहर और अधिक खतरनाक हो सकती है। इससे बचाव के लिए कोविड नियमों का पालन एवं टीकाकरण ही एक मात्र प्रभावी रास्ता है। दूसरी लहर में वैक्सीन ने काफी लोगों की जान बचाकर अमृत का कार्य किया है। उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने एवं टीकाकरण अवश्य करवाने की सलाह दी।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know