किसान की खेत पर सिर कुचलकर की हत्या
*बंद कमरे में मिला था किसान का शव*
ब्यूरोचीफ सौरभ त्यागी जालौन
स्थान। सिरसा कलार
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना सिरसा कलार क्षेत्र के ग्राम लोहई दिवारा में किसान की खेत पर सिर कुचलकर हत्या कर दी गई। बताया जाता है कि थाना क्षेत्र अभैदेपुर निवासी सुरेंद्र सिंह 60 वर्ष का शव उनके लोहई दिवारा गांव में स्थित खेत पर बने बंद कमरे में मिला। कमरे में बाहर से ताला लगा हुआ था। बुधवार की दोपहर में छोटा पुत्र वीरेश सिंह पिता से मिलने जब खेत पर गया तो देखा कि कमरे में बाहर से ताला पड़ा है वीरेश ने जब खिड़की से झांक कर देखा तो पिता का लहूलुहान शव भीतर पड़ा हुआ था।
वीरेश ने तत्काल पुलिस को घटना की सूचना दी सीओ विजय आनंद और इंस्पेक्टर अशोक कुमार वर्मा मौके पर पहुंचे और कुछ देर बाद ही जांच की अन्य टीमें भी पहुंच गई। बेटे के मुताबिक लोहई दिवारा मैं उसका ननिहाल है। यहां पिता को जमीन मिली थी। पिता मंगलवार की दोपहर तक उसके साथ ही थे। इसके बाद पिता और पुत्र दोनों अपने गांव अभेदेपुर चले गए। पता किसके साथ और कब लोहई अपनी ससुराल पहुंचे उसे कुछ पता नहीं था। मृतक किसान के तीन बेटे हैं तीनों की शादी हो गई है इंस्पेक्टर का कहना है कि बेटे की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।

إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know