*सेवा भारती देगी ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर व दवाइयां*
*दिबियापुर,औरैया* सेवा भारती औरैया द्वारा जन सामान्य को कोविड-19 की महामारी को दृष्टिगत रखते हुए ऑक्सीजन कंसंट्रेटर ऑक्सीमीटर एवं आयुष 64 औषधि के वितरण एवं रख रखाव के लिए प्रदान किए। उद्घाटन समारोह का आयोजन गायत्री शक्तिपीठ दिबियापुर में संपन्न हुआ। इस समारोह में जनपद के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ० जी.पी.चौधरी एवं पूर्व प्राचार्य बीजीएम दिबियापुर डॉ० डी.पी. सिंह द्वारा उद्घाटन किया गया। डॉ० चौधरी द्वारा कोविड-19 महामारी के विषय में चिकित्सा एवं बचाव के संबंध में तथा ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की आवश्यकता एवं उपयोग के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। सेवा भारती औरैया के अध्यक्ष डॉ० हरी बाबू गुप्ता द्वारा मुख्य अतिथियों का स्वागत सम्मान किया गया। महामंत्री डॉ० अनिल कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष एवं इटावा विभाग मंत्री धर्मेंद्र कुमार गुप्ता ने उद्घाटन समारोह के सफल आयोजन में विशेष सहयोग किया। उद्घाटन समारोह में 25 सदस्यों ने सहभागिता की तथा प्रश्नोत्तर के द्वारा शंका समाधान किया गया। प्रांतीय कार्यालय कानपुर द्वारा औरैया जिला को दो कंसंट्रेटर व स्टेब्लाइजर , 20 ऑक्सीमीटर एवं आयुष 64 की 100 यूनिट उपलब्ध कराने पर सभी सदस्यों ने हर्ष प्रकट किया, तथा प्रांतीय कार्यालय के पदाधिकारियों के प्रति आभार प्रकट किया गया। आशा की गई कि भविष्य में भी प्रांतीय कार्यालय द्वारा उनकी यूनिट औरैया जिला को इसी प्रकार सहयोग एवं मार्गदर्शन मिलता रहेगा। विद्याराम पाल, कृपा शंकर गुप्ता, राघव मिश्रा, सोने लाल प्रजापति, देवेंद्र प्रताप सिंह, अशोक कुमार त्रिपाठी, डॉ० श्याम गुप्ता, अजय पैराडाइज, हरिश्चन्द्र पोरवाल, भानु प्रकाश शर्मा, प्रतीक पोरवाल, अमित कुमार, कृष्ण कुमार(सोनू), आलोक बाबू गुप्ता, जावित्री देवी, डॉ० सपना, मोनिका गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know