Top News

मनमाफिक स्थानों पर आढ़तिए कांटे लगा कर रहे खरीद

*मनमाफिक स्थानों पर आढ़तिए कांटे लगा कर रहे खरीद*

*किसानों का हो रहा है मंडी विभाग के राजस्व को भी लग रहा चूना*

*बिधूना,औरैया।* कृषि उत्पादन मंडी भवनों में आढतियों द्वारा लहसुन सब्जी फल की खरीद किए जाने की व्यवस्था निर्धारित है इसके बावजूद बिधूना तहसील क्षेत्र में अधिकांश आढ़तिए मनमाने तरीके से अवैध रूप से जगह-जगह अपने मनमाफिक स्थानों पर कांटा लगा कर उपज खरीद रहे हैं जिससे सरकारी राजस्व को भी चूना लग रहा है।
यूं तो शासन द्वारा कृषि उत्पादन मंडी समिति के भवनों में आढ़तियों द्वारा किसानों का अनाज आदि खरीद की व्यवस्था निर्धारित है इसके बावजूद बिधूना बेला नेवलगंज आदि कृषि उत्पादन मंडियों से संबंधित अधिकांश आढ़तिए मंडी भवनों के अंदर खरीदारी ना करके मंडी भवन के बाहर बिधूना कस्बे के रामगढ़ रोड बेला रोड पर कीरतपुर बेला याकूबपुर तेजपुर अड्डा कुदरकोट सहार अछल्दा उमरैन एरवाकटरा मल्हौसी आदि कस्बों गांवों में अवैध से कांटा लगा कर मनमाने तरीके से खरीदारी कर रहे हैं। यह आढ़तिए जहां किसानों का रोशन कर रहे हैं वही सरकारी राजस्व का चूना लगा रहे हैं।सुनील कुमार सिंह एडवोकेट अनिल कुमार सिंह धीरेंद्र सिंह श्यामू दुबे आदि किसान नेताओं ने मामले की जांच कराकर दोषियों के विरुद्ध कार्यवाही करने के साथ आढतियों के कांटे मंडी भवनों में लगवाए जाने की मांग की है ताकि सोनू को शोषण से निजात मिलने के साथ सरकारी राजस्व का नुकसान बच सके। इस संबंध में पूछे जाने पर उप जिलाधिकारी एवं कृषि उत्पादन मंडी समिति के प्रशासन राशिद ने बताया है मामले की जांच कराई जाएगी और दोषी पाए जाने वालों के विरुद्ध कार्रवाई होगी।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم