Top News

प्रधानों के साथ बैठक कर वैक्सीनेशन को बढ़ाया जाये – डीएम

प्रधानों के साथ बैठक कर वैक्सीनेशन को बढ़ाया जाये – डीएम


वैक्सीनेशन कम होने पर एमओआईसी अधीक्षक को नोटिस जारी

वैक्सीनेशन में अच्छा कार्य करने वालों को दिया जाए प्रशस्ति पत्र जिलाधिकारी

औरैया 05 जून 2021 – कोविड-19 से बचाव को लेकर जिले में चल रहे टीकाकरण कार्य में तेजी लाने को लेकर जिलाधिकारी सुनील कुमार वर्मा ने सीएमओ डॉ अर्चना श्रीवास्तव, एसीएमओ डॉ अशोक कुमार , एसएमओ चेतन शर्मा, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी सत्येन्द्र तथा जन सेवा केंद्र से ई डिस्टिक मैनेजर विपिन पाल आदि के साथ बैठक कर वैक्सीनेशन बढ़ाने के निर्देश दिए। बैठक में एसएमओ डॉक्टर चेतन शर्मा ने बताया कि डब्लूएचओ के अनुसार जिन्होंने वैक्सीन की दोनों डोज ली है वे लोग कम संक्रमित हुए हैं जिन्होंने एक डोज ली थी वे दोनों डोज लेने वालों की अपेक्षा ज्यादा संक्रमित हुए हैं। दूसरी लहर में बच्चे और बुजुर्ग की अपेक्षा युवा लोग ज्यादा संक्रमित हो रहे है। शहर की अपेक्षा ग्रामीण क्षेत्र में कम लोग संक्रमित हुए हैं।

जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिए की सभी कार्य हेतु एक माइक्रो प्लान बनाया जाए इसके बाद उन्होंने एमओआईसी और बीडीओ को निर्देश दिए कि वे ब्लॉक के 20-20 प्रधानों के अलावा लेखपाल, कोटेदार, सचिव आदि के साथ बैठक कर गांव में वैक्सीन को लेकर जागरूकता बढ़ाएं एवं लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित करें। जो लोग वैक्सीनेशन कार्य के संबंध में अच्छा कार्य करें उन्हें प्रशस्ति पत्र दिया जाए। साथ ही ब्लॉक के 5 गांव चयनित कर विशेष टीकाकरण अभियान चलाया जाए। वैक्सीनेशन के एक दिन पहले सूचना देकर सभी का रजिस्ट्रेशन कराया जाए। एक दिन में कम से कम 50 लोगों को वैक्सीन लगाई जाए। 18 वर्ष से 44 वर्ष तक के साथ साथ 45 वर्ष से अधिक के सभी लोगों को जागरूक कर वैक्सीनेशन किया जाये। युवाओं को वैक्सीनेशन के बाद बताया जाए अपने माता- पिता , बाबा- दादी अन्य सभी लोगों को वैक्सीनेशन कराने के लिए प्रेरित करें !सभी को टीकाकरण के फायदे बताए जाएं। उन्होंने कहा कि वैक्सीन लगाने वाली टीम में शामिल आशा एएनएम आदि सभी लोगों को मास्क, ग्लव्स, सैनिटाइजर, दवा की किट आदि सभी चीजें दी जाए। उन्होंने कहा कि पूरी अपनी सुरक्षा के साथ लोगों को वैक्सीन लगाई जाये। समीक्षा में के द्वारान सी एस सी बिधूना में वैक्सीनेशन की दर कम पाये जाने पर उन्होंने एमओआईसी अधीक्षक को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस कार्य में लापरवाही बरतने वाले के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी जन सेवा केंद्र को निर्देश दिए जाए कि वह वैक्सीनेशन का निशुल्क रजिस्ट्रेशन करें।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم