उत्तर प्रदेश न्यूज21/ऑल इंडिया प्रेस एसोसिएशन
गौतम बुद्ध नगर:-मनोज तोमर
गौतम बुद्ध नगर :-हनी सोम ने एनडीए में लेफ्टिनेंट के पद पर जॉइनिंग की है ,जॉइनिंग के बाद पहली बार वह अपने मूल निवास स्थान गांव दादूपुर आए जिससे सभी गांव वासियों में खुशी का माहौल है और सभी गांव वासियों ने फूलों की माला पहनाकर लेफ्टिनेंट हनी सोम का भव्य स्वागत किया और शुभकामनाएं प्रेषित की हनी सोम दादूपुर गांव के भाजपा नेता स्वर्गीय मनोज कुमार सोम के पुत्र हैं, अभी कुछ दिन पहले ही मनोज सोम का एक बीमारी के चलते मृत्यु हो गई थी और उनका सपना था कि उनका बेटा एनडीए में लेफ्टिनेंट बने आज उस सपने को हनी ने अपनी मेहनत के बल पर हासिल किया ओर अपने पापा के सपने को साकार किया ,. हनी सोम ने अपने दादा जी ओमप्रकाश सोम के पैर छू कर आशिर्वाद प्राप्त किया ।सभी गांव वासियों ने हनी सोम को आशीर्वाद दिया और उनके घर पर आने जाने वालों का तांता लग रहा है। सभी बधाइयां देने आ रहे हैं क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति इस मौके पर दादूपुर गांव के ग्राम प्रधान पति लोकेश राणा, अजय राणा, बीनू राणा ओमकार सिसोदिया मुकेश सिसोदिया, प्रताप सोम,मुकेश सोम, विजयपाल सिंह, कुमरपाल सिंह ,उदयवीर राणा, व खटाना गांव के नवनिर्वाचित प्रधान सुशील राणा अपनी पूरी टीम के साथ वह क्षेत्रीय गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे ।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know