उत्तर प्रदेश न्यूज21/ऑल इंडिया प्रेस एसोसिएशन
औरैया।भदौरा गांव में टीकाकरण के लिए जागरूक करने पहुंची टीम को देखकर कई लोगों ने घर के बाहर ताला डाल दिया। कुछ ग्रामीण खेतों की ओर भाग गए तो कुछ घर में कैद हो गए। स्वास्थ्य टीम ने ग्रामीणों को घंटों समझाने का प्रयास किया।शुक्रवार को बेला सीएचसी अंतर्गत ग्राम भदौरा में टीकाकरण कैंप लगाया गया। लेकिन घंटों इंतजार के बाद 10 लोग ही कैंप में टीका लगवाने पहुंचे। इस पर स्वास्थ्य टीम प्रधान के साथ लोगों को जागरूक करने के लिए घरों पर पहुंची।टीम को देखते ही लोग भागने लगे। कुछ घरों की महिलाएं घर के बाहर ताला डालकर खेतों पर चली गई तो कुछ लोग घरों में कैद हो गए। जो मिले भी उन्होंने टीका लगवाने से मना कर दिया।
ग्राम प्रधान ने बताया कि टीका न लगवाने वालों का राशन रोक दिया गया है।
स्वास्थ्य केंद्र के डॉ. संकल्प दुबे ने बताया कि टीके को लेकर अभी लोगों में भ्रांतियां हैं। वह टीम के प्रभात अवस्थी, एएनएम शिया गौतम, उमारानी तिवारी, एलटी अमित के साथ समझाने गए थे, लेकिन ग्रामीण नहीं माने।

إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know