जिले की सात ब्लॉक प्रमुख की सीटों पर दाव पेच शुरू
औरैया। जिला पंचायत अध्यक्ष पद की तर्ज पर ही क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष यानि प्रमुख पद को लेकर भी संभावित उम्मीदवार अपना दमखम दिखाने में लगें हैं। संभावित उम्मीदवार ब्लॉक प्रमुख बनने के लिए अपने अपने क्षेत्र के क्षेत्र पंचायत सदस्यों को अपने संपर्क में लाकर अपने पक्ष में मतदान कराने के लिए अभी से प्रयास करने में जुटे हैं। उनके यहां भी मीटिंगों का दौर चलने लगा है। सदस्यों के साथ साथ उनके परिवारी जनों के माध्यम से भी संपर्क को मजबूत करने में जुटे हैं। जिससे ब्लॉक प्रमुख पद के चुनाव को लेकर भी सरगर्मी तेज हो गई है। आपकों बता दें कि, जनपद में सात ब्लॉक प्रमुख पदों के लिए आने वाले दिनों में चुनाव होना है।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know