■ *कोरोना से बचाव के उपाय बताए*
घनश्याम सिंह
औरैया
जिले के अंतर्गत 9 ग्रामों में समाज सेवी संस्था न्यू लाइफ फाउंडेशन ने ग्रामीणों को कोरोना से बचाव के लिए दवाइयां व मास्क के वितरित कीं।।
कोरोना महामारी से क्षेत्रीय जनता को बचाने के लिए जहां प्रशासन सक्रिय होकर कार्य कर रहा है वहीं समाजसेवी संस्थाएं भी निरंतर आगे आ रही हैं इसी क्रम में समाजसेवी संस्था न्यू लाइफ फाउंडेशन ने पिपरौली शिव के ग्राम पिपरौली, बिहारीपुर, दूजे पूर्वा तथा बांध मऊ चांदपुर, रन्ना पुरवा, मलखानपुर,बरकसी,भावलपुर आदि में ग्रामीणों को कोरोना वायरस से बचाव की दवाइयां वितरित कीं व ग्रामीणों को मास्क प्रदान किए, इस अवसर पर पास्टर विक्टर नाजरेथ एवं पास्टर बालाजी तथा रामचंद्र संखवार तथा अन्य समाजसेवी मौजूद थे, इस मौके पर समाजसेवियों ने ग्रामीणों को कोरोना से बचाव के लिए उपाय बताएं व वितरित की गई दवाई सेवन करने का तरीका समझाया, इस मौके पर पास्टर रामचंद्र शंखवार ने कहा कि हम सबको मानव सेवा के लिए सदैव कार्य करना चाहिए, उन्होंने कहा मनुष्य की एक ही जाति है मानव तथा सभी धर्म समान हैं।।
फ़ोटो
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know